गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

पुत्र ने पिता का सिर धड़ से किया अलग

None 2024-06-11 23:48:24
पुत्र ने पिता का सिर धड़ से किया अलग

मंदबुद्धि युवक ने अपने पिता की हत्या कर दी फावड़े से दिया घटना को अंजाम, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर किया गिरफ्तार, आला कत्ल भी बरामद

नसीम सैफ़ी

शामली,(शाह टाइम्स)। झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव बल्ला मजरा में मंगलवार सुबह एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। एक मंदबुद्धि युवक ने अपने पिता की फावड़े से काट कर हत्या कर दी और सिर धड़ से अलग कर अपने साथ ले गया।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गांव के बाहर आम के बाग से गिरफ्रतार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्रतार कर आला कत्ल भी बरामद कर लिया है। थाना क्षेत्रा के गांव बल्ला माजरा में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे बेटे ने मस्जिद के पेश इमाम पिता फजलू रहमान की पास के ही बाग में फावड़े से काटकर हत्या कर दी।

बल्ला माजरा गांव निवासी फजलू रहमान गांव जिजोला की मस्जिद में पेश इमाम थे। बताया जाता है कि मंगलवार सुबह मृतक हाफ़िज़ अपने बेटे के साथ काम करने के लिए पास के ही बाग में गए थे। जहां सुबह करीब 10 बजे बेटे और पिता के बीच किसी बात को लेकर अचानक कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते बेटे ने पिता पर फावड़े से एक के बाद एक कई वार कर दिए। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

आरोपी की उम्र 17 वर्ष बताई जाती है। आरोप है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता का सिर धड़ से अलग कर अपने साथ लेकर जंगल में फरार हो गया।

वही घटना की सूचना पर ए एस पी एडिशनल एस पी सी ओ सहित फोरेंसिक टीम घटन स्थल पर पहुंची व घटना की जांच की। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की आस पास जंगल में तलाश की और गांव के बाहर एक बाग से हत्यारे पुत्र को गिरफ्रतार कर लिया। बाग में मौजूद युवकों ने भी पुलिस को बेटे द्वारा पिता की हत्या की बात बताई है।

आरोपी बेटा मंदबुद्धि बताया जा रहा है। मृतक के बड़े भाई अनीस ने आरोपी के खिलापफ थाने पर हत्या की तहरीर दी है। एएसपी ने बताया कि शव पी एम के लिए भेज दिया है मामले की जांच की जा रही है।
मानसिक बीमार बताया जा रहा बेटा ग्रामीणों के मुताबिक फजलू रहमान के तीन बेटे और चार बेटियां हैं।

पुलिस ने मृतक के जिस बेटे को शक की बिनाह पर हिरासत में लिया है, वह मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि मानसिक रूप से बीमार मृतक के बेटे का हरियाणा में उपचार चल रहा था और तीन दिन पहले परिवार के लोग जब उसे उपचार के लिए ले जा रहे थे, तो वह गाडी से उतकर वापस भाग आया था। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटते हुए हत्या की वारदात और उसके कारणों से पर्दा उठाने की कोशिशों में जुटी हुई है।


खून के धब्बों से धड़ से अलग सिर तक पहुंची पुलिस मृतक फजलु रहमान की हत्या के बाद आरोपी बेटा शव को अपने साथ घटनास्थल से डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में इदरीश के खेत पर ले गया, जिसको तलाशने के लिए पुलिस ने खून के धब्बों को अपना सहारा बनाया और सिर को कुछ ही समय में बरामद कर लिया।


मानसिक रूप से बीमार आरोपी बेटे ने क्यों छिपाया था सिर
पुलिस की प्रथम जांच में पाया गया कि अपनी मांग पूरी ना होने पर बेटे ने पिता की फावड़े से सिर काटकर हत्या कर दी, लेकिन लोगो के मन के सवाल रुकने का नाम नहीं ले रहे है। लोगों का मानना है कि जब बेटा मानसिक रूप से ग्रस्त था तो उसने अपने पिता की ही हत्या क्यों की। उसके बाद सिर छिपाने की क्यों सोची। इतनी लंबी प्लानिंग दिमागी रूप से परेशान व्यक्ति कैसे कर सकता है।


मामूली साईकिल को लेकर हुआ पिता-पुत्रा में विवाद में गिरफ्तार युवक ने पूछताछ करने पर बताया कि मृतक फजलुरहमान मेरे पिता थे । फजलुरहमान गांव जिजौला में मस्जिद में नमाज पढाते थे जो अपनी साईकिल से आते जाते थे । मैं अपने पिता की साईकिल बिना पूछे ले जाया करता था। आज भी मै अपने पिता की साईकिल बिना पूछे खेत पर ले गया था । मेरे पिता भी खेत पर काम करने गए थे । पिता जी ने जबरदस्ती साईकिल लेकर आने के बारे में पूछा तो वंहा पर हम दोनों में विवाद हो गया । विवाद के दौरान मैने अपने पिता फजलुरहमान से फावडा लेकर उनकी गर्दन काटकर हत्या कर दी तथा गर्दन को इदरीस पुत्रा हाजी फेज अली निवासी बल्लामाजरा के खेत मे फेंक आया ।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर