गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

राजस्थान से राज्यसभा के लिए सोनिया गांधी ने किया नामांकन

None • 2024-02-14 15:15:38
राजस्थान से राज्यसभा के लिए सोनिया गांधी ने किया नामांकन

नई दिल्ली,(Shah Times) । कांग्रेस की सीनियर लीडर सोनिया गांधी ने राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है।

आज सोनिया गांधी प्रक्रिया पूरी करने के लिए जयपुर पहुंची उनके साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी थे. और साथ में कांग्रेस नेताओं और समर्थकों का हुजूम । मौजूदा वक्त में वह उत्तर प्रदेश के रायबरेली से लोकसभा सांसद हैं।

सोनिया गांधी के नामांकन के बाद राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत का बयान आया. उन्होंने कहा,'प्रधानमंत्री पद का त्याग करने वाली  सोनिया गांधीजी को कांग्रेस पार्टी से राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किए जाने का हार्दिक स्वागत है।

https://twitter.com/INCIndia/status/1757678651381080134?t=Q2KQp6YqYv9pkgMMubjd1Q&s=19

 सोनिया गांधी का राजस्थान से दिल से जुड़ाव का रिश्ता है. जब  राजीव गांधी प्रधानमंत्री बने थे, तब सोनियाजी उनके साथ आदिवासी बाहुल्य जिलों के दौरे पर आईं थीं. राजस्थान में अकाल के समय प्रधानमंत्री के रूप में राजीव जी 3 दिन तक स्वयं गाड़ी ड्राइव कर 9 अकाल प्रभावित जिलों के दौरे पर आए थे, तब भी सोनिया जी उनके साथ रहीं.'

गहलोत ने आगे कहा,'मेरे प्रथम कार्यकाल में जब 4 बार भयंकर अकाल-सूखे का सामना करना पड़ा तब सोनियाजी ने अकाल राहत के कार्यों का जायजा लेने के लिए अनेकों जिलों के कई बार दौरे किए जिन्हें राजस्थान की जनता अभी भी नहीं भूली है. यूपीए सरकार के समय राजस्थान में रिफाइनरी, मेट्रो जैसे बड़े प्रोजेक्ट लाने एवं केन्द्र से सहयोग दिलवाने में सोनिया ने NAC चैयरपर्सन के रूप में हमेशा राजस्थान के हितों की रक्षा कर मजबूती से पैरवी की. आज उनके राजस्थान से राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर घोषणा होना पूरे प्रदेश के लिए खुशी की बात है और इस घोषणा से सारी पुरानी यादें भी ताजा हो गई हैं।

बता दें कि कांग्रेस ने सोनिया के अलावा चार और उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है. इसमें बिहार से अखिलेश प्रसाद, हिमाचल प्रदेश से अभिषेक मनु संघवी और महाराष्ट्र से चंद्रकांत हंडोरे का नाम शामिल है।

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर