गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

सोनिया गांधी को सर्वसम्मति से पुनः कांग्रेस संसदीय दल का नेता चुना गया

None 2024-06-09 08:47:29
सोनिया गांधी को सर्वसम्मति से पुनः कांग्रेस संसदीय दल का नेता चुना गया

सोनिया गांधी ने संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का लोकसभा चुनाव में पुनरुद्धार हुआ है लेकिन उसके सामने चुनौतियां भी उतनी ही बढ़ गई है। कांग्रेस ने लोकतंत्र की रक्षा की है और उसके लिए लड़ते रही है इसलिए अब उसकी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।

नई दिल्ली,(Shah Times) । कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को सर्वसम्मति से कांग्रेस संसदीय दल का नेता चुना गया है।

कांग्रेस संसदीय दल की शनिवार शाम को यहां संसद के केंद्रीय कक्ष में आयोजित नव निर्वाचित सांसदों तथा राज्यसभा सदस्यों की बैठक में श्रीमती गांधी को दोबारा निर्विरोध संसदीय दल का नेता चुना गया है। सोनिया गांधी लोकसभा में कांग्रेस के नेताओं को नामित करेंगी। पार्टी ने संसदीय दल के नेता का चुनाव करने के लिए आज संसदीय दल की बैठक बुलाई थी।

सोनिया गांधी ने संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का इस चुनाव में पुनरुद्धार हुआ है लेकिन उसके सामने चुनौतियां भी उतनी ही बढ़ गई हैं। उनका कहना था कि पार्टी ने लोकतंत्र की रक्षा की है और उसके लिए लड़ते रही है इसलिए अब उसकी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।

उन्होंने कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से पार्टी का नैतिक बल बड़ा है और देश की जनता से सीधा संपर्क हुआ है जिसका बड़ा लाभ उसे इस आम चुनाव में मिला है। उनका कहना था कि पार्टी को खत्म करने का पूरा प्रयास हुआ। यहां तक कि कांग्रेस को आर्थिक रूप से भी कमजोर करने का काम हुआ लेकिन कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने निडर होकर इसका मुकाबला किया तथा खुशी का परिणाम है कि पार्टी आज फिर मजबूती के साथ खड़ी हुई है।

https://twitter.com/INCIndia/status/1799446879496974425?t=O-fjKfQzgJxGXi8HmygB-g&s=19

 मल्लिकार्जुन खडग़े ने कहा है कि 2024 की लोकसभा चुनाव में जनता ने विभाजनकारी और सत्तावादी ताकतों को नकारा है और इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नैतिक हार हुई है।कांग्रेस संसदीय दल की नये सीपीपी नेता के चुनाव के लिए आज शाम यहां संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में नव निर्वाचित लोकसभा सदस्यों तथा राज्यसभा सांसदों की बैठक में  गांधी को दोबारा सर्वसम्मति से तथा निर्विरोध संसदीय दल का नेता चुना गया। पार्टी ने शनिवार को संसदीय दल के नेता का चुनाव करने के लिए संसदीय दल की बैठक बुलाई थी। लगातार दूसरी बार कांग्रेस संसदीय दल-सीपीपी नेता चुनी गई श्रीमती गांधी अब लोकसभा में कांग्रेस के नेताओं को नामित करेंगी

सोनिया गांधी ने संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का इस चुनाव में पुनरुद्धार हुआ है लेकिन उसके सामने चुनौतियां भी उतनी ही बढ़ गई है। उनका कहना था कि पार्टी ने लोकतंत्र की रक्षा की है और उसके लिए लड़ते रही है इसलिए अब उसकी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।उन्होंने कहा “इस चुनाव में लोगों ने विभाजनकारी और सत्तावाद की राजनीति को खारिज करने के लिए निर्णायक रूप से मतदान किया है।

https://youtu.be/t8CKFXRe0PQ?si=6IvA404T4S-rbrVf

”इस चुनाव में राहुल गांधी की भूमिका की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा “भारत जोड़ो यात्रा से पार्टी का नैतिक बल बड़ा है और देश की जनता से सीधा संपर्क हुआ है जिसका बड़ा लाभ उसे इस आम चुनाव में मिला है। पार्टी को खत्म करने का पूरा प्रयास हुआ। यहां तक कि कांग्रेस को आर्थिक रूप से भी कमजोर करने का काम हुआ लेकिन कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने निडर होकर इन सब चुनौतियों का मुकाबला किया और उसी का परिणाम है कि पार्टी आज फिर मजबूती के साथ खड़ी हुई है।”उन्होंने कहा “राहुल को मैं विशेष रूप से धन्यवाद देती हूं। वह इसके पात्र भी है। उन्होंने मुद्दों की राजनीति करते हुए कांग्रेस के सिद्धांतों की लड़ाई शिद्द्त के साथ और अभूतपूर्व तरीके से लड़ी। उन्होंने कांग्रेस की गारंटी और संविधान बचाने की मुहिम को मज़बूती के साथ जनता तक पहुंचाने का काम किया है।” गांधी ने कहा कि इस चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हार हुई है। उन्होंने कहा “प्रधानमंत्री ने अपनी पार्टी और उसके सहयोगियों, दोनों को नज़रअंदाज़ कर केवल अपने नाम पर जनता से जनादेश मांगा। लोगों ने उनके आग्रह को ठुकराया है और उन्हें राजनीतिक तथा नैतिक हार का सामना करना पड़ा है।”कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने नव निर्वाचित सांसदों का स्वागत करते हुए उन्हे बधाई दी और कहा “सभी नव-निर्वाचित सांसदों को जीत की बधाई देता हूं। आप सभी ने इन विपरीत हालात में चुनाव लड़ा और जीते। सत्तापक्ष ने कांग्रेस के खाते बंद कर दिये, कई नेताओं को सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग कर परेशान किया गया। ऐसे में चुनकर आने के लिए विशेष बधाई।”उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर भी हमला किया और कहा “प्रधानमंत्री, उनके कई मंत्रियों तथा भाजपा नेताओं ने हमारे मैनिफेस्टो के बारे में झूठ फैलाया। अपने भाषणों से श्री मोदी ने नफरत फैलाने और मतदाताओं को बाँटने का काम किया। लोकसभा चुनाव 2024 में किसी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला। भाजपा ने एक व्यक्ति- एक चेहरे के नाम पर वोट माँगा और यह चुनाव श्री मोदी के खिलाफ रहा।”श्री खडगे ने कहा “मैं कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्षा सोनिया गांधी को उनके बहुमूल्य मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद देता हूँ। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्षता करते हुए संसद में और पार्टी अध्यक्ष के रूप में उन्होंने वर्षों तक हमारा और पूरे देश के लोगों का नेतृत्व किया है।”कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी नेता राहुल गांधी की भारत छोड़ो यात्रा और भारत छोड़ो यात्रा का भी जिक्र किया और कहा “राहुल गांधी जी की ऐतिहासिक 'भारत जोड़ो यात्रा' और 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' ने कांग्रेस के चुनावी अभियान को नयी दिशा और ताक़त दी। मैं उन्हें धन्यवाद देता हूँ।'’

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर