गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

दक्षिण पश्चिम मानसून ने केरल में दी दस्तक

None 2023-06-09 06:16:35
दक्षिण पश्चिम मानसून ने केरल में दी दस्तक


मौसम विभाग ने 16 मई को बताया था कि केरल में मानसून के चार जून को दस्तक देने के आसार हैं

शाह टाइम्स ब्यूरो
नई दिल्ली
दक्षिण पश्चिम मानसून ने अनुमानित समय से करीब चार दिन बाद गुरुवार को केरल में दस्तक दी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार है। मौसम विभाग ने 16 मई को बताया था कि केरल में मानसून के चार जून को दस्तक देने के आसार हैं, लेकिन यह अनुमानित समय से करीब चार दिन की देरी से आया।

मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। बयान में कहा गया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून दक्षिण अरब सागर के शेष हिस्सों और मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों पूरे लक्षद्वीप क्षेत्र, केरल के अधिकांश हिस्सों, दक्षिण तमिलनाडु के अधिकांश हिस्सों और पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी में आगे बढ़ गया है। इससे पहले मौसम विज्ञानियों ने बताया था कि चक्रवाती तूफान बिपरजाॅय मानसून की तीव्रता को प्रभावित कर रहा था और दक्षिणी राज्य में इसकी शुरुआत ‘हल्की’ होगी। विभाग ने बताया कि अगले 48 घंटे में मध्य अरब सागर, तमिलनाडु, कर्नाटक और दक्षिण पश्चिम, मध्य तथा पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों में दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं, पिछले 24 घंटांे के दौरान, दक्षिण पूर्व अरब सागर पर बादल छाए रहे तथा दक्षिण पूर्व अरब सागर के ऊपर बह रही पछुआ हवाएं मध्य क्षोभमंडल स्तर तक फैल गई।

मौसम विभाग ने बताया कि भीषण चक्रवाती तूफान बिपरजाॅय पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर पांच किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ लगभग उत्तर की ओर बढ़ गया है और अगले 24 घंटे के दौरान धीरे-धीरे इसकी गति और तेज होगी। यह अगले तीन दिन में उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ जाएगा। इस बीच विभाग ने यह भी पूर्वानुमान जताया है कि उत्तर पश्चिम भारत, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी भारत में लू की स्थिति बनी हुई है। अगले तीन दिन के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों (राजस्थान को छोड़कर) में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का अनुमान है और इसके बाद कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा। आठ से 11 जून के दौरान बिहार के कुछ इलाकों में भीषण लू की स्थिति जारी रहने के आसार हैं तथा झारखंड और गांगेय पश्चिम बंगाल के अलग-अलग इलाकों में भी लू चलने का अनुमान है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर