गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

सपाईयों ने शुरू की ईवीएम की पहरेदारी

None 2024-04-24 23:47:16
सपाईयों ने शुरू की ईवीएम की पहरेदारी

बसपाईयों ने भी स्ट्रांग रूम के बाहर तंबू गाड़े


मुजफ्फरनगर/नदीम सिद्दीकी(Shah Times)। लोकसभा चुनाव के लिए विगत 19 अप्रैल को छह विधानसभा क्षेत्र में मतदान के बाद मुजफ्फरनगर और बिजनौर लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम में कैद है। नवीन मंडी स्थल कूकड़ा में बनाये गये ईवीएम स्ट्रांग रूम पर सख्त सुरक्षा पहरे में है, लेकिन विपक्षी दलों ने ईवीएम की अपने स्तर से निगरानी करने का काम शुरू कर दिया है।


इतना ही इस बार बसपा प्रत्याशी दारा सिंह प्रजापति के लिए भी बसपा नेताओं ने दिन रात ईवीएम का पहरा देने का काम शुरू कर दिया है।


सपा प्रत्याशी हरेंन्द्र मलिक के निगरानी कैम्प पर मौजूद समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि मतदाताओं ने अपने दायित्व को निभाते हुए वोटिंग की है। जब तक मतगणना नही होती हमारी भी जिम्मेदारी है कि ईवीएम निष्पक्ष और सुरक्षित रहे इसलिए समाजवादी पार्टी अपनी निगरानी मतगणना होने तक जारी रखेगी। निगरानी कैम्प पर सपा महानगर महासचिव सलीम मलिक, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता विनय पाल, सपा जिला सचिव पवन पाल, सपा सभासद सुंदर सिंह, नेता राशिद जैदी, नवेद रंगरेज, फरमान अली मौजूद रहे।

जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी, विधायक पंकज मलिक, महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र बॉबी त्यागी सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी पहुंचकर समय समय पर व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। दूसरी ओर बसपा के जिलाध्यक्ष सतीश रवि के नेतृत्व में कार्यकताओं ने पार्टी प्रत्याशी दारा सिंह प्रजापति के लिए भी नवीन मंडी स्थल पर स्ट्रांग रूम के बाहर अपना निगरानी कैम्प शुरू कर दिया है। यहां पर कार्यकर्ताओं की ड्यूटी दिन और रात में लगाई जा रही है। बसपा जिलाध्यक्ष का कहना है कि हमें प्रशासन पर पूरा विश्वास है, लेकिन भाजपा के लोगों और सत्ता पर यकीन नहीं है। हम मतगणना वाले दिन तक ईवीएम स्ट्रांग रूम की निगरानी करेंगे।


इसके साथ ही बुधवार को डीएम और एसएसपी ने भी नवीन मंडी स्थल का औचक निरीक्षण करते हुए स्ट्रांग रूम पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और सुरक्षाकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये । जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी और एसएसपी अभिषेक सिंह भी नवीन मंडी स्थल पर बने स्ट्रांग रूम का औचक निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। उन्होंने यहां पर की गई त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस, पैरा मिलिट्री फोर्स और सीसीटीवी को भी चैक किया। फोर्स के जवानों को हर समय सतर्क दृष्टि बनाये रखने और स्ट्रांग रूम एरिया में किसी को भी बिना परमिशन नहीं आने देने के सख्त निर्देश दिये।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर