गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

सपा कार्यकर्ताओं ने बूथ कैप्चरिंग का लगाया आरोप की शिकायत

None 2024-04-19 18:45:28
सपा कार्यकर्ताओं ने बूथ कैप्चरिंग का लगाया आरोप की शिकायत

मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के ब्राहृमण कालेज के बूथ पर योगी सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने परिवार संग जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।


लखनऊ ,(Shah Times)। उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर शुक्रवार शाम पांच बजे तक औसतन 57.54 प्रतिशत मतदान संपन्न हो चुका था।


राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने बताया कि सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत में मतदान सुबह सात बजे से शुरु हो गया था। गर्मी के बावजूद मतदाताओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखायी दी। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। निर्धारित समय के बाद भी कतार में लगे मतदाताओं को वोट डालने का अधिकार दिया जायेगा।


उन्होने बताया कि दोपहर पांच बजे तक बिजनौर में 54.68 फीसदी मतदान हो चुका था जबकि कैराना में 58.68 प्रतिशत, मुरादाबाद में 58.68 प्रतिशत, मुजफ्फरनगर में 54.91 प्रतिशत,नगीना में 58.01 प्रतिशत, पीलीभीत में 60.23 प्रतिशत,रामपुर में 52.42 प्रतिशत और सहारनपुर में 63.29 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे।


सभी स्थानों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण मतदान जारी है और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
इन निर्वाचन क्षेत्रों में 73 पुरुष और सात महिलाओं सहित कुल 80 उम्मीदवार मैदान में हैं जिनमें भाग्य का फैसला एक करोड़ 43 लाख मतदाता करेंगें जिनमें 76.23 लाख पुरुष और 67.14 लाख महिला मतदाता शामिल है।


उन्होने बताया कि सात हजार 693 मतदान केंद्रों में 14 हजार 845 पोलिंग बूथ पर मतदान के सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किये गये हैं। गर्मी से बचाव के लिये मतदान केंद्रों पर पीने के पानी और छांव की व्यवस्था की गयी है। बुजुर्ग मतदाताओं के लिये मतदान केंद्रो पर व्हील चेयर्स का इंतजाम किया गया है।


इस बीच पीलीभीत से मिली रिपोर्ट के अनुसार पहले चरण के मतदान के बीच कई स्थानों पर मतदाताओं ने अपनी समस्यायों को लेकर मतदान का बहिष्कार किया। जिला प्रशासन के अधिकारी मतदाताओं को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

मुजफ्फरनगर के टन्ढेगा गांव में सड़क न बनने से नाराज मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार किया। मुजफ्फरनगर में ही सपा कार्यकर्ताओं ने बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगा कर इसकी शिकायत राज्य निर्वाचन अधिकारी से की है। उन्होने कहा कि कुटबा कुटबी गांव में वोटरों को अपने मताधिकार का प्रयोग किये बिना जोर जबरदस्ती से वापस किया जा रहा है, इसलिये वहां पैरा मिलेट्री फोर्स भेजने की जरुरत है।


उधर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने मुरादाबाद में विलसोनिया कालेज के एक बूथ में जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इससे पहले उन्होने राम मंदिर पहुंच कर अपने आराध्य का आशीर्वाद ग्रहण किया। मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के ब्राहृमण कालेज के बूथ पर योगी सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने परिवार संग जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर