शाह टाइम्स। भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर को अंतरिक्ष में ले जाना वाला स्पेसक्राफ्ट आज पृथ्वी पर वापस आ गया है। दरअसल इस यान में खराबी के चलते, दोनों पृथ्वी पर वापस नहीं आ पाए थे। अब ये स्पेसक्राफ्ट बिना क्रू के पृथ्वी पर वापस लौटा है। जबकि दोनों अंतरिक्ष यात्री अगले साल यानी 2025 तक धरती पर लौटेंगे।
3 महीने बाद धरती पर लैंड हुआ अंतरिक्ष यान
दरअसल एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और उनके साथी विलमोर के बिना उनको स्पेस स्टेशन ले जाने वाला स्पेस क्राफ्ट आज 3 महीने बाद धरती पर सुरक्षित लैंड हो गया है। अब से कुछ देर पहले 3 बड़े पैराशूट और एयरबैग की मदद से इसकी सुरक्षित लैंडिंग हुई है।

इस यान पर टिकी थी दुनिया भर के वैज्ञानिकों की नजरे
नासा एस्ट्रोनॉट्स सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर अगले साल फरवरी में वापस लौटेंगे। स्टारलाइनर ने 6 सितंबर को देर रात इंटरनेशनल स्पेस सेंटर से उड़ान भरी थी और 7 सितंबर की सुबह पृथ्वी पर वापस आया। दुनियाभर के वैज्ञानिकों की निगाहें इस मिशन पर टिकी हुई थी।
इस बात की जानकारी देते हुए नासा ने बताया कि स्टारलाइनर (स्पेस क्राफ्ट) ने आज सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश किया था। प्रवेश करने के बाद इसकी गति करीब 2,735 किमी प्रति घंटा हो गई थी। वहीं लैंड होने से ठीक 3 मिनट पहले सुरक्षा के लीए स्पेसक्राफ्ट के 3 पैराशूट भी खुल गए थे।
बता दे कि स्टारलाइनर ने 9 बजकर 15 मिनट पर पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश किया था। तब इसकी गति करीब 2,735 किमी प्रति घंटा थी। यह सुबह 9 बजकर 32 मिनट पर अमेरिका में न्यू मैक्सिको के व्हॉइट सैंड स्पेस हॉर्बर (रेगिस्तान) में लैंड हुआ है।
सुनीता विलियम्स और उनके साथी को 5 जून को भेजा गया था अंतरिक्ष
आपको बता दें कि बोइंग कंपनी ने यह स्पेस क्राफ्ट बनाया है। बीते 5 जून को इससे सुनीता और बुच को ISS पर भेजा गया था। यह सिर्फ 8 दिन का ही मिशन था, लेकिन तकनीकी परेशानियों के चलते अब तक इसकी वापसी नही हो पाई थी। लेकिन अब यह स्पेसक्राफ्ट बिना क्रू के पृथ्वी पर वापस आ आया है। सुनीता और बुच फिलहाल अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर ही रहेंगे। उन्हें फरवरी में स्पेसएक्स की उड़ान से वापस लाया जाएगा।
शरीर में देखने को मिलेंगे बदलाव
बता दें कि अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स दो महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी अंतरिक्ष में हैं। अब उनकी वापसी फरवरी 2025 में होगी। इस दौरान उन्होंने अंतरिक्ष में लगभग 250 दिन बिताए होंगे। लंबे समय तक अंतरिक्ष में रहने की वजह से उनके शरीर, आंख और DNA में कई तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे।
Shah Times Reporter
शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।