गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

सेल को दुनिया के टॉप 10 स्टील कंपनियों में लिस्टेड कराने के लिए विशेष प्रयास

None 2023-12-19 15:17:34
सेल को दुनिया के टॉप 10 स्टील कंपनियों में लिस्टेड कराने के लिए विशेष प्रयास

रांची । सार्वजनिक क्षेत्र के देश के प्रतिष्ठित उपक्रम स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) को दुनिया के टॉप 10 स्टील कंपनियों की सूची में शामिल कराने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे ।

वर्तमान में सेल स्टील उत्पादक कंपनियों की विश्वस्तरीय सूची में 21वें स्थान पर है ।सेल के अध्यक्ष अमरेन्दु प्रकाश (Amarendu Prakash) ने आज कहा कि भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में स्टील की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए सेल न केवल अपने उत्पादों की गुणवता को बेहतर बनाएगा बल्कि उत्पादन को बढ़ाने के लिए आधुनिक तरीकों को अपनाएगा और इस दिशा में नए-नए अन्वेषण पर भी जोर देगा । उन्होंने कहा कि इस दिशा में सेल के सभी प्लांटों को विशेष प्रयास करने के लिए निर्देश दिए गए हैं ।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

प्रकाश ने कहा कि सेल की वर्तमान उत्पादन क्षमता 20 मिलियन टन प्रतिवर्ष की है जिसे हम वर्ष 2030 तक बढ़ाकर 35 मिलियन टन करना चाहते हैं । इस दिशा में कंपनी ने कार्य करना प्रारंभ कर दिया है । उन्होंने बताया कि उत्पादन को विशेष रूप से बढ़ाने के लिए अध्ययन टीम गठित की गई है जो इसके लिए योजना तैयार कर रही है ।

अध्यक्ष ने बताया कि सेल स्टेटमेंट (SAIL statement) अगले साल जनवरी में प्रस्तुत किया जाएगा । इस विजन स्टेटमेंट में स्टील के क्षेत्र में नित नए हो रहे अभिनव प्रयोगों ,अनुसंधानों , अन्वेषण और आवश्यकता के अनुरूप स्टील के उत्पादन पर जोर दिया जाएगा ।

https://shahtimesnews.com/opposition-members-carried-placards-and-raised-slogans-at-the-makar-gate-of-parliament/

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर