गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

इंडियन एयरफोर्स ऑडिटोरियम में कंगना रनौत स्टारर तेजस की रखी गई स्पेशल स्क्रीनिंग

None 2023-10-22 13:30:15
इंडियन एयरफोर्स ऑडिटोरियम में कंगना रनौत स्टारर तेजस की रखी गई स्पेशल स्क्रीनिंग

Report By: Safdar Ali

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और इंडियन एयरफोर्स के अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने दर्ज कराई मौजूदगी

नई दिल्ली। कंगना रनौत (kangana Ranaut) स्टारर फिल्म तेजस (Tejas) के ट्रेलर ने रिलीज के साथ ही दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है। ऐसे में अब दर्शक फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में फिल्म को प्रमोट करने के लिए मेकर्स और टीम कोई कसर नहीं छोड़ रही है, वे अलग- अलग प्लेटफार्म पर फिल्म की मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं। इस सब के बीच, तेजस की यात्रा की यात्रा में सबसे महत्वपूर्ण पल तब देखने मिला जब माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath singh) और इंडियन एयर फोर्स (Indian Air Force) के अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने इंडियन एयरफोर्स ऑडिटोरियम में टीम द्वारा आयोजित स्पेशल स्क्रीनिंग में फिल्म देखी।

तेजस ने इंडियन मिनिस्ट्री ने अपनी जगह खुद बनाई है। बता दें कि एक्शन एंटरटेनर के स्पेशल स्क्रीनिंग को माननीय डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह और दूसरे इंडियन एयर फोर्स (Indian Air Force) के उच्च पदाधिकारियों के लिए इंडियन एयरफोर्स ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। यह तेजस की टीम के लिए एक गर्व का लम्हा था। इस दौरान एक और सम्मानजनक पल तब आया जब चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने फिल्म के डायरेक्टर सर्वेश मेवाड़ा को यादगार के रूप में अपना ब्रोच दिया।

कंगना रनौत ने अपने फैंस के साथ इस गर्व के पल को सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें तेजस टीम की कुछ झलक माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, और COAS जनरल मनोज पांडे के साथ देखने मिल रही है। इसके साथ ही उन्होंने उत्साह से भरा कैप्शन भी लिखा है -

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

“टीम तेजस ने आज शाम इंडियन एयरफोर्स ऑडिटोरियम (Indian Air Force Auditorium) में आदरणीय रक्षा मंत्री @rajnathsinghbjp जी और भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) के कई गणमान्य व्यक्तियों के लिए एक स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की। रक्षा बलों और हमारे सैनिकों को समर्पित इतने सारे सैनिकों और स्वयं माननीय रक्षा मंत्री के साथ एक फिल्म देखना एक रोमांचक अनुभव था। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ फिल्म देखने के बाद एक अवास्तविक पल में जनरल अनिल चौहान पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम, एसएम, वीएसएम ने अपने फाइटर जेट के आकार का ब्रोच अपनी जैकेट से निकाला और मेरे निदेशक @sarveshmewara को उपहार में दिया।

इस भाव ने हमें गहराई से प्रभावित किया है, ऐसा लगा कि हमने अपना मिशन पूरा कर लिया है। हम बेहद रोमांचित हैं और आने वाले शुक्रवार 27 अक्टूबर को आप सभी के सामने फिल्म लाने का इंतजार नहीं कर सकते।"

https://www.instagram.com/p/Cyqa94eolsd/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

आरएसवीपी (RSVP) द्वार प्रोड्यूसर, तेजस (Tejas) में कंगना रनौत (Kangana Ranaut) मुख्य भूमिका में दिखेगी। सर्वेश मेवाड़ा द्वारा लिखित और निर्देशित, और रॉनी स्क्रूवाला द्वारा प्रोड्यूस, ये फिल्म 27 अक्टूबर 2023 को सिनेमा घरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

https://shahtimesnews.com/new-poster-of-shahrukh-khan-dunki-released-it-will-be-released-on-this-day

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर