गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

समाजवादी के टिकट को लेकर संभल में अटकलों का दौर जारी

None • 2024-03-17 14:56:32
समाजवादी के टिकट को लेकर संभल में अटकलों का दौर जारी

संभल, (Shah Times) । चुनाव आयोग ने लोकसभा के चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। लोकसभा क्षेत्र संभल में तीसरे चरण में नौ मई को मतदान होना है। संभल लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी(सपा) के द्वारा घोषित उम्मीदवार डॉ शफीकुर्रहमान बर्क के निधन के बाद इस सीट पर पार्टी के नये उम्मीदवार के नाम को लेकर अटकलों का दौर जारी है।

सपा ने जारी पहली ही लिस्ट में सांसद डॉ़ शफीकुर्रहमान बर्क को अपना प्रत्याशी घोषित किया था लेकिन उनका लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया, इसके बाद डॉ़ बर्क के पोते और कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा विधायक जियाउर्रहमान बर्क को संभल लोकसभा क्षेत्र से टिकट मिलने की चर्चाएं होने लगी।

संभल विधानसभा  क्षेत्र से सपा के विधायक इकबाल महमूद भी संभल लोक सभा से सपा का टिकट मांग रहे हैं। डॉ़ बर्क के पुत्र एवं जियाउर्रहमान बर्क के पिता ममलुर्रहमान की एक सोशल मीडिया पोस्ट से जियाउर्ररहमान बर्क परिवार में सब कुछ सही न होने की चर्चाएं होने लगी। पोस्ट में लिखा था कि मैंने पार्टी का कई बार चुनाव लड़ाया लेकिन पार्टी ने मेरे बारे मे कुछ नही सोचा।

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे अकीलुर्रहमान खां भी अब राष्ट्रीय लोकदल का दामन छोड़कर सपा में आ गए हैं। इस समय अकीलुर्रहमान खां राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय महासचिव थे। अकीलुर्रहमान लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने सपा में शामिल हुए हैं। अकीलुर्रहमान ने कहा है कि यदि पार्टी टिकट देती है तो लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। बसपा और फिर राष्ट्रीय लोक दल के कद्दावर नेता रहे अकीलुर्रहमान के सपा में आ जाने से सपा के टिकट को लेकर क्षेत्र में अब नई चर्चाएं होने लगी हैं।

डॉ़ बर्क के निधन पर शोक व्यक्त करने संभल आए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के उस समय के बयान के बाद जियाउर्रहमान वर्क को ही सपा प्रत्याशी बनाए जाने की अटकले लग रही थी लेकिन अब नई तरह की चर्चाएं होने लगी हैं।

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर