गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

कांग्रेस के कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलें

None • 2024-02-17 14:56:52
कांग्रेस के कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलें

भोपाल । मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उनके सांसद पुत्र के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अटकलों के बीच आज कमलनाथ के दिल्ली जाने की खबर सामने आई है। कमलनाथ के दिल्ली प्रवास के चलते अब इन अटकलों को और बल मिल गया है।

सूत्रों के अनुसार कमलनाथ अपने पुत्र नकुलनाथ के साथ पिछले कुछ दिन से छिंदवाड़ा में थे। इसी बीच आज वे हेलीकॉप्टर से भोपाल आए। इसके बाद अब उनके विशेष विमान से अपराह्न तक दिल्ली पहुंचने का कार्यक्रम है। बताया जा रहा है कि कमलनाथ, उनके पुत्र नकुलनाथ अपने कई समर्थकों के साथ दिल्ली में भाजपा आलाकमान के समक्ष भाजपा अधिवेशन के बाद पार्टी की सदस्यता ले सकते हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

इसी बीच प्रदेश कांग्रेस का कोई भी नेता इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा है। सोशल मीडिया पर भी अभी तक किसी की ओर से इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

वहीं सोशल मीडिया पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे इन खबरों पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सिंह ये कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि कमलनाथ छिंदवाड़ा में है। उनकी (सिंह) कल रात उनसे (कमलनाथ) बात हुई है। जिस व्यक्ति ने अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत नेहरू-गांधी परिवार के साथ की थी, वे उस समय उनके साथ खड़े थे, जब पूरी जनता पार्टी की सरकार इंदिरा गांधी को जेल भेज रही थी। इसी क्रम में वे संवाददाताओं से कह रहे हैं कि आप कैसे उम्मीद कर सकते है कि वे कांग्रेस और इंदिरा-सोनिया के परिवार को छोड़कर जाएंगे।

#ShahTimes

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर