गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

Spherical Events: रविवार रात होगी शानदार पर्शिड उल्कावृष्टि

None 2023-08-12 22:27:42
Spherical Events: रविवार रात होगी शानदार पर्शिड उल्कावृष्टि

प्रति घंटा 90 तक देखी जा सकेगी आसमानी आतिशबाजी

रिपोर्ट- अफजल फौजी

नैनीताल: रविवार को आसमान (Sky) में अद्भुत खगोलीय घटना(spherical events) होने जा रही है। इसका नाम पार्शिड मेटियोर शॉवर (Parishad Meteor Shower)(उल्कापात) है। यह खगोलीय घटना (spherical events)वर्ष की सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है।आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के वरिष्ठ खगोल विज्ञानी डॉ शशिभूषण ने बताया कि पर्सीड उल्कापात (Parishad Meteor Shower)का चरम पहुचने का क्रम शुक्रवार से शुरू हो गया है, मगर शनिवार को उल्कावृष्टि (Meteor Shower) (की संख्या कुछ अधिक बढ़ जाएगी और रविवार को पूर्ण रूप से चरम पर पहुच जाएगा। जिसमें 90 से अधिक आसमानी आतिशबाजी नजर आने की संभावना रहेगी।

यह उल्कापात(Parishad Meteor Shower) वर्ष का सर्वश्रेष्ट रोमांचक खगोलीय घटना मानी जाती है। जिस कारण खगोल प्रेमियों को हर वर्ष बेसब्री से इंतजार रहता है। भोर से पहले इस घटना को बखूबी देखा जा सकेगा। क्योंकि तब चंद्रमा (Moon)छिप चुका होगा और आसमान घुप अंधेरे मे डूबा रहेगा। खगोलीय घटनाओं (spherical events) में उल्का वृष्टि सर्वाधिक रोमांचक मानी जाती है। यह खगोलीय घटना (spherical events) हर वर्ष इसी दौरान होती है। हालाकि साल मे उल्का वृष्टि कई बार देखने को मिलती हैं, लेकिन उनमें उल्काओं की संख्या कम होती है। आम तौर पर इसे टूटता तारा कहा जाता है, जो भ्रामक है। यह घटना आसमान मे विचरते उल्काओं के पृथ्वी के वातावरण में टकराने की वजह से होती है।

https://shahtimesnews.com/shah-times-dehradun-12-august-23-e-paper/
Shah Times Dehradun 12 August 23 E-PAPER 

इसी दिन हमारे सौर मंडल का सर्वाधिक खूबसूरत ग्रह शुक्र पृथ्वी व सूर्य के बीच पहुचने जा रहा है। पिछली बार यह संयोग 9 जनवरी, 2022 को हुआ था। वैज्ञानिक भाषा में इस खगोलीय घटना (spherical events)को अवर संयोजन के नाम से जाना जाता है। जिस समय यह संयोग होगा, तब दिन का समय होगा। लिहाजा दूरबीन के जरिये ही तकनीक का ध्यान रखते हुए इस घटना को सावधानी के साथ देखा जा सकेगा। सोलर फिल्टर का सहारा लेना जरूरी होगा। इस घटना में शुक्र सूर्य के दक्षिण किनारे पर 7.7 डिग्री से अपने पथ पर आगे बढ़ जाएगा।

https://shahtimesnews.com/
शाह टाइम्स की ताज़ा खबरों और ई - पेपर के लिए लॉगिन करें
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर