गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

दिनदहाड़े पॉश इलाके में स्पोर्ट्स कारोबारी की हत्या, पति की मौत पत्नी गंभीर

None 2023-08-10 14:51:13
दिनदहाड़े पॉश इलाके में स्पोर्ट्स कारोबारी की हत्या, पति की मौत पत्नी गंभीर

शहर के पॉश इलाके में हुई वारदात की खबर मिलते ही आईजी नचिकेता झा, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, एसपी सिटी पीयूष सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे

मेरठ । जनपद मेरठ (Meerut) में आज दिनदहाड़े शहर के पॉश इलाके में बेखौफ बदमाशों एक खौफनाक वारदात में घर में घुसकर पति-पत्नी को गोली मार दी हमले में कारोबारी पति की मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप घायल हो गई। दंपति को KMC अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वारदात के वक्त कारोबारी का बेटा और उसकी पोती घर में थी। बदमाशों ने उनका कमरा बाहर से बंद कर दिया। वहीं, दूसरा बेटा और उसकी पत्नी मॉर्निंग वॉक पर गईं थीं। वारदात सुबह 8 बजे देहली गेट इलाके की है।

पुलिस ने बताया कि हमले में स्पोर्ट्स कारोबारी डी के जैन की मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी अंजू जैन (65) की हालत गंभीर बनी है। बदमाशों ने बेडरूम के अंदर ही दोनों को गोली मारी है। पुलिस को शंका है कि घर का मेन गेट खुला होने के कारण ही बदमाश अंदर आए और वारदात की।

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, दो नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों पहले घर के अंदर घुसे। इसके बाद कारोबारी के बेटे अभिषेक और पोती ताशी को कमरे में बंद कर दिया। फिर घर में लूटपाट की। इस दौरान डीके जैन और उनकी पत्नी जग गए। विरोध किया तो डीके जैन के सीने में गोली मार दी। बीच-बचाव में भी पति को भी गोली मार दी।वारदात वाली जगह से पुलिस और फोरेंसिक टीम (Forensic Team) ने सबूत जुटाए। परिवार के लोग रो-रोकर बेहाल हैं।

दिनदहाड़े शहर की पॉश इलाके में हुई वारदात की खबर मिलते ही आईजी नचिकेता झा, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, एसपी सिटी पीयूष सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक, आस-पास लगे हुए CCTV में दो हमलावर नजर आए हैं। हालांकि, पुलिस ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण (SSP Rohit Singh Sajwan), एसपी सिटी पीयूष सिंह (SP City Piyush Singh) भी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। घटना के बारे में जानकारी जुटाई। हालांकि, जिस तरह से वारदात को अंदाज दिया गया है। उससे पुलिस को शक है कि किसी परिचित या नजदीकी ने ही वारदात की है। उसको पूरे घर की जानकारी थी। यह भी पता था कि एक बेटा मॉर्निंग वॉक के लिए कितने बजे जाता है। क्योंकि, उसके जाने के बाद ही बदमाशों ने घर में एंट्री की।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर