शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

श्रीलंका का 27 साल बाद सीरीज पर कब्ज़ा

None 2024-08-07 22:07:50
श्रीलंका का 27 साल बाद सीरीज पर कब्ज़ा

श्रीलंका ने भारत को तीसरे वनडे मुकाबले में 2-0 से हराकर सीरीज की अपने नाम

~ संदीप शर्मा
कोलंबो, (Shah Times )। भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मैच आज कोलंबो में खेला जा रहा है। श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया I भारत ने दो बदलाव किए हैं अर्शदीप और के एल राहुल की जगह रियान पराग और ऋषभ पंत खेल रहें हैं, जबकि श्रीलंका ने एक बदलाव किया है। अकीला धनंजय की जगह महीश तीक्षणा टीम मे शामिल हुए । श्रीलंका ने दूसरा वनडे जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी, जबकि पहला वनडे टाई था।अगर आज श्रीलंका जीता तो टीम 27 साल बाद भारत को वनडे सीरीज हराएगी।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम को सलामी बल्लेबाजों पथुम निसांका और अविष्का फर्नांडो ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी हुई। पथुम 65 गेंद में 45 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कुसल मेंडिस और अविष्का के बीच 94 गेंद में 82 रन की साझेदारी हुई। रियान पराग ने अविष्का को पवेलियन भेजकर ये पार्टनरशिप तोड़ी। अविष्का 96 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान चरिथ असलंका को भी पराग ने आउट किया। सदीर को सिराज ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। जेनिथ 8 और दुनिथ दो रन ही बना सके। भारत के लिए रियान पराग ने तीन विकेट चटकाए। श्रीलंका की ओर से सलामी बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो ने सर्वाधिक 96 रन बनाए। रियान पराग ने भारत के लिए तीन विकेट चटकाए।

श्रीलंका ने तीसरे वनडे में भारत को 110 रनों से हरा दिया है। श्रीलंका ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-0 से अपने नाम की। 1997 के बाद पहली बार श्रीलंका ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज जीती है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में 50 ओवर में सात विकेट खोकर 248 रन बनाए, इसके जवाब में भारतीय टीम 26.1 ओवर में 138 रन ही बना सकी। 249 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को पांचवें ओवर में पहला झटका लगा। शुभमन गिल 14 गेंद में 6 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान रोहित शर्मा 20 गेंद में 35 रन बनाकर आउट हुए। ऋषभ पंत 6, विराट कोहली 20 और अक्षर पटेल 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे। श्रेयस 8, रियान पराग 15 और शिवम 9 रन बनाकर आउट हुए। वॉशिंगटन सुंदर 30 और कुलदीप यादव 6 रन बनाकर आउट हुए। श्रीलंका की ओर से दुनिथ वेल्लालागे ने सर्वाधिक पांच विकेट लिए। महीश तीक्षणा और जेफरी ने 2-2 विकेट लिए।

1997 के बाद पहली बार है जब भारत को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में हार मिली है। श्रीलंका ने इससे पहले अंतिम बार 1997 में अर्जुन राणातुंगा की कप्तानी में भारत को 3-0 से हराया था। तब से लगातार 11 बार भारत ने वनडे सीरीज अपने नाम की थी, लेकिन रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम इस रिकॉर्ड को बरकरार नहीं रख सकी और उसे 27 साल बाद श्रीलंका से वनडे सीरीज गंवानी पड़ी। इसी के साथ भारत का श्रीलंका दौरा समाप्त हो गया है। भारत ने इस दौरे पर 3-0 से टी20 सीरीज जीती थी, लेकिन वनडे सीरीज में भारतीय टीम इस लय को जारी नहीं रख सकी। बल्लेबाजों के उम्दा प्रदर्शन के बाद दुनिथ वेलालागे की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर श्रीलंका ने भारत को तीसरे वनडे मुकाबले में 2-0 से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर