शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

मोबाइल धारकों की तादाद में ठहराव, ब्रॉडबैंड कनेक्शन लेने वालों में बढ़ोतरी

None 2023-08-01 15:51:02
मोबाइल धारकों की तादाद में ठहराव, ब्रॉडबैंड कनेक्शन लेने वालों में बढ़ोतरी

रिलायंस जियो 51.96 फीसद के साथ अव्वल रही

एयरटेल दूसरे स्थान पर 28.78 फीसद बाजार के साथ

वोडाफोन, आइडिया तीसरे स्थान पर 14.42 फीसद शेयर के साथ रही

बीएसएनएल की बाजार हिस्सेदारी 2.96 फीसद रही

दिल्ली। भारत (India) में अब मोबाइल धारकों (Mobile holders) की तादाद में ठहराव आने लगा है जबकि ब्रॉडबैंड कनेक्शन लेने वालों की तादाद में बढ़ोतरी हो रही है। मई 2023 में देश में मोबाइल धारकों की कुल तादाद मामूली 0.01 फीसद की बढ़त के साथ 114.32 करोड़ पर पहुंची है। इस दौरान मोबाइल धारकों (Mobile holders) और बेसिक टेलीफोन धारकों की कुल तादाद मामूली 0.004 फीसद बढ़कर 117.25 करोड़ रही।

टेलीकॉम रेगुलेटर ट्राई की ओर से आज जारी मई महीने के आंकड़े के अनुसार मई 2023 में देश में ब्रॉडबैंड कनेक्शन धारकों (Brandband Connection Holders) की कुल तादाद 85.68 करोड़ रही है। इसमें से वायरलेस ब्रॉडबैंड कनेक्शन धारकों (wireless broadband connection holders) की संख्या 82.23 करोड़ और वायरलाइन ब्रॉडबैंड धारकों (Wireline broadband holders) की तादाद 3.44 करोड़ रही है। मई महीने में कुल सक्रिय मोबाइल धारकों (Mobile holders) की तादाद 104.34 करोड़ रही है।
ट्राई द्वारा जारी आंकड़ों से एक बात और पता चली है कि अब शहरी की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल धारकों की तादाद बढ़ रही है। मई 2023 में शहरी क्षेत्रों में मोबाइल धारकों की तादाद 0.08 फीसद कम होकर 62.62 करोड़ पर आ गयी जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में इनकी तादाद 0.11 फीसद की बढ़त के साथ 51.69 करोड़ पर पहुंच गयी।

दैनिक शाह टाइम्स के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

इन आंकड़ों से यह भी पता चला है कि उपभोक्ता (Consumer) बड़े पैमाने पर अपने ऑपरेटर भी बदल रहे हैं क्योंकि मई 2023 में मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (MNP) के लिए 1.14 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों ने आवेदन किये। अप्रैल 2023 तक एमएनपी के लिए आवेदन करने वालों की तादाद 83.06 करोड़ थी जो मई 2023 में बढ़कर 84.21 करोड़ हो गयी।

मई 2023 में दूरसंचार ऑपरेटरों (Telecom Operators) की बाजार हिस्सेदारी के मामले में रिलायंस जियो (Reliance Jio) 51.96 फीसद के साथ अव्वल रही है। इस मामले में 28.78 फीसद बाजार हिस्सेदारी के साथ भारतीय एयरटेल (Airtel) दूसरे स्थान पर और 14.42 फीसद शेयर के साथ वोडाफोन (vodafone), आइडिया (idea) तीसरे स्थान पर रही है। बीएसएनएल (BSNL) की बाजार हिस्सेदारी 2.96 फीसद रही है।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर