गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

भोले बाबा के सत्संग में मची भगदड़, महिलाएं-बच्चे दबे, अब तक 27 लोगों की मौत

None 2024-07-02 16:56:15
भोले बाबा के सत्संग में मची भगदड़, महिलाएं-बच्चे दबे, अब तक 27 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश स्थित हाथरस में एक सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 27 लोगों की मौत हो गई। एटा के सीएमओ ने लोगों के मारे जाने की पुष्टि की।

~Gopi Saini

नई दिल्ली, (शाह टाइम्स)। उत्तर प्रदेश के हाथरस स्थित रतिभानपुर में सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई। भगदड़ मचने से कई लोगों की मौत हो गई है और हादसे में 15 महिलाओं और बच्चों के भी घायल होने की जानकारी सामने आ रही है। महिला और बच्चों को एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

सत्संग के दौरान मची भगदड़
बताया जा रहा है कि भोले बाबा का सत्संग चल रहा था। तभी समापन के दौरान भगदड़ मच गई। इस घटना में कई लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। साथ ही हादसे में 15 महिलाओं और बच्चों के घायल हो गए हैं। इन बच्चों और महिलाओं को इलाज के लिए एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

सीएम योगी ने लिया हादसे का संज्ञान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद हाथरस में हुए हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

https://twitter.com/CMOfficeUP/status/1808097130109980838?t=O-FxbCEOIOrFLo5BcNEUGQ&s=08

अब तक 27 लोगों की मौत!

हाथरस के सीएमओ ने बताया सत्संग हादसे में अभी तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है। हाथरस के सीएमओ राजकुमार अग्रवाल ने सत्संग में भगदड़ की घटना के बाद बताया कि अभी तक 27 लोगों की मौत की खबर है। इनमें 25 महिलाएं और 2 पुरुष हैं। हाथरस में भोले बाबा के सत्संग के समापन पर यह घटना हुई जिसमें कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। ये आंकड़ा खबर लिखे जाने तक का है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर