गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ करें अपने दिन की शुरुआत।

None 2025-11-28 22:24:03
सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ करें अपने दिन की शुरुआत।
सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ करें अपने दिन की शुरुआत। किसी के दिन की शुरुआत गर्म पानी से होती है तो किसी के दिन की शुरुआत चाय या कॉफी के साथ होती है, लेकिन आज हम आपको गुनगुने पानी के बारे में बताने वाले हैं। दरअसल सुबह की आदतें सेहत पर एक नहीं बल्कि कई तरह से प्रभाव डालती हैं।अगर खानपान सही हो तो सेहत अच्छी रहती है, वहीं अगर खानपान सही ना हो और सही आदतें ना अपनाई जाएं तो सेहत पर एक नहीं बल्कि कई तरह से बुरा प्रभाव पड़ सकता है। लेकिन, सुबह अगर बासी मुंह पानी पिया जाए तो इससे सेहत को कई फायदे मिलते हैं। सुबह बासी मुंह पानी पीने पर शरीर पर अंदरूनी और बाहरी दोनों रूपों में फायदे नजर आते हैं। शारीरिक स्वास्थ्य की बात हो, मानसिक या फिर त्वचा और बालों को हेल्दी रखने की, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। लेकिन क्या आप जानते हैं, सुबह जब आप दिन में पहली बार पानी का सेवन करते हैं वह आपको स्वस्थ रखने में बहुत अहम भूमिका निभाता है। आयुर्वेद में सुबह खाली पेट पानी का बहुत महत्व है, खासकर बासी मुंह पानी या फिर बिना ब्रश किए पानी पीने का। यह महत्व और भी बढ़ जाता है जब आप बासी मुंह गर्म या गुनगुने पानी का सेवन करते हैं। जब आप बिना ब्रश किए बासी मुंह पानी पीते हैं, तो इससे आपके मुंह में मौजूद बैक्टीरिया, टॉक्सिन्स और गंदगी पानी को पानी साफ करने का काम करता है। बासी मुंह पानी पीने के फायदे पाचन तंत्र के लिए बेहतर दिन की शुरुआत एक गिलास गर्म पानी के साथ करने से पाचन तंत्र मजबुत होता है। यह एक अच्छे फ्लश के रूप में काम करता है, जो सभी वेस्ट पदार्थों को शरीर से बाहर निकालता है। वजन कम करने में सहायक खाली पेट गुनगुना पानी पीना उन लोगों के लिए एकदम सही है जो वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि गुनगुना पानी शरीर के तापमान और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। अगर आप गुनगुने पानी नींबू का रस मिला लेंगे तो आपका वजन तेजी से कम होगा। इम्यूनिटी मजबूत होना शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी शरीर को रोगों को दूर रखती है। शरीर रोगों का घर ना बन जाए और आएदिन किसी इंफेक्शन से दोचार ना होना पड़े इसके लिए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना जरूरी होता है। ऐसे में बासी मुंह पानी पीने पर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी मजबूत होती है। स्किन के लिए फायदेमंद बासी मुंह पानी पीना ना सिर्फ शरीर को अंदरूनी रूप से फायदे देता है बल्कि इससे शरीर के बाहर यानी त्वचा पर भी फायदे नजर आते हैं। त्वचा को हाइड्रेशन मिलता है और त्वचा चमकने लगती है। इसके अलावा, बासी मुंह पानी पीने पर शरीर से टॉक्सिंस फ्लश होकर निकल जाते हैं जिससे त्वचा की एक नहीं बल्कि कई दिक्कतें भी दूर होती हैं क्योंकि शरीर के डिटॉक्स होने पर त्वचा भी निखरती है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर