गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

मामूली झगड़े में महिला की पिटाई, राज्यमंत्री के बेटे और ड्राइवर सहित पुलिसकर्मी पर इल्जाम

None 2023-10-21 20:20:58
मामूली झगड़े में महिला की पिटाई, राज्यमंत्री के बेटे और ड्राइवर सहित पुलिसकर्मी पर इल्जाम

पीड़ित महिला मंजू राठौर का आरोप है कि मारपीट कर रहे लोग उसे जान से मारना चाहते थे लेकिन कुछ लोगों के आ जाने पर उसे छोड़ दिया।

सीतापुर। नगर कोतवाली इलाके में नगर विकास राज्यमंत्री के घर के बाहर उनके बेटे और पुलिस सुरक्षाकर्मी द्वारा एक महिला को मारने पीटने और धक्का मुक्की करने का मामला सामने आया है। घटना उस वक़्त हुयी जब महिला के घर के बाहर राज्यमंत्री के ड्राइवर ने दरवाजे में बाइक लड़ा दी।

 महिला का इल्जाम है कि जब वह इसकी शिकायत करने राज्यमंत्री के घर पहुंची तो घर के बाहर मौजूद पुलिसकर्मी और राज्यमंत्री के छोटे बेटे ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराकर जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं।

https://twitter.com/ShahTimes1/status/1715741941281992922?s=19

जानकारी के मुताबिक,नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु के घर के बाहर महिला की पिटाई की गई। महिला की पिटाई का आरोप राज्यमंत्री के ड्राइवर शुभम और छोटे बेटे सहित मौजूद पुलिसकर्मी पर लगा हैं। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला जमीन पर पड़ी हुई है और कुछ लोग उसके ऊपर चढ़कर मारपीट कर रहे है लेकिन मोबाइल का कैमरा देखते ही मारपीट कर रहे तीनों युवक महिला को छोड़कर खड़े हो जाते है। वही दूसरे वीडियो में एक युवक और सुरक्षाकर्मी महिला की पिटाई कर उसे धक्का मुक्की करते हुए कैमरे में कैद हुए है।

मोहल्ला दुर्गापुरवा निवासी पीड़ित महिला मंजू राठौर का आरोप है कि मारपीट कर रहे लोग उसे जान से मारना चाहते थे लेकिन कुछ लोगों के आ जाने पर उसे छोड़ दिया।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर