गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

संसद की घटना पर विपक्षी दलों के बयान खतरनाक और लोकतंत्र विरोधी

None • 2023-12-19 12:55:06
संसद की घटना पर विपक्षी दलों के बयान खतरनाक और लोकतंत्र विरोधी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने लोकसभा (Lok Sabha) के सदन में दो युवकों के कूदने की घटना पर विपक्ष के बयानों को इस घटना जितना ही खतरनाक और लोकतंत्र विरोधी करार दिया है और कहा है कि आगामी आम चुनाव में भाजपा के सदस्यों की संख्या से पूरा सदन भर जाएगा और विपक्ष का संख्या क्या होगी, सबको अंदाजा है।

भाजपा संसदीय दल की वर्ष 2023 की अंतिम बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी (Pralhad Joshi) ने यहां संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक में सभी भाजपा सांसदों को संबोधित करते हुए कहा कि यह वर्ष 2023 की अंतिम संसदीय दल बैठक है। उन्होंने कहा कि वह वर्ष 2014 से यदि दिल्ली में रहे हैं तो एक भी संसदीय दल की बैठक से अनुपस्थित नहीं रहे। इसका कारण यह है कि उनके मन में कार्यकर्ता का भाव अब भी जीवित है। विचार के लिए जीना और उसी के लिए कार्य करने से उन्हें सुखानुभूति होती है।

जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्षी के इंडी गठबंधन की आज होने वाली बैठक का उल्लेख करते हुए कहा कि ‘आज गठबंधन कुछ लोग मिल रहे हैं, इनका मकसद सरकार को उखाड़ फेंकना है जबकि हम सब जो यहां बैठे हैं, हमारा विचार भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए काम करना है। हम भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए जीयेंगे।’ मोदी ने वाराणसी में विकसित भारत संकल्प रैली में भाग लेने के अनुभव को साझा किया और कहा कि लोगों की प्रतिक्रिया देख कर हमारा विश्वास कई गुना बढ़ गया है।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

पूर्व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) ने कहा कि बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि इस समय हॉल में भाजपा सांसदों से ढाई ब्लॉक भरते हैं लेकिन आने वाले चुनाव के बाद 2़024 में पूरा ब्लॉक भाजपा सांसदों से भर जाएगा। विपक्ष के लोगों की संख्या क्या होगी, यह सबको पता है।
जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सीमावर्ती गांवों के बारे में चर्चा की और कहा कि गुजरात में पाकिस्तान की सीमा से लगे कच्छ जिले के रन में स्थित सीमावर्ती गांवों में रनोत्सव चल रहा है। सांसद बड़ी संख्या में उसे देखने जाएं। मोदी ने सूरत में हीरा उद्योग के लिए डायमंड पार्क के उद्घाटन का जि़क्र किया और कहा कि कुछ वर्षों पहले विश्वास नहीं होता था कि ऐसे भवन भारत में बन भी सकेंगे या नहीं।

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने संसद में हुई घटना पर कहा कि जो भी व्यक्ति लोकतंत्र में विश्वास करता है, उसे इसकी घोर निंदा करनी चाहिए। लेकिन कुछ पार्टियां हाल के चुनावों के नतीजों से निराश एवं हताश हो कर संसद की घटना के समर्थन की भाषा बोल रहे हैं। यह उतना ही खतरनाक है जितनी वह घटना थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा के सांसदों से शीतकालीन सत्र के बाकी दिनों में सदन में मौजूद रहने को कहा ताकि आवश्यक विधेयक पारित हो सकें। उन्होंने कहा कि कुछ विधेयक ऐसे हैं जिनका प्रभाव आने वाले सौ डेढ़ सौ साल तक समाज पर पड़ेगा।

https://shahtimesnews.com/congress-people-welcomed-the-newly-appointed-state-general-secretary-on-his-arrival-in-hapur/

#ShahTimes

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर