शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

नतीजे आते ही शेयर बाजार धड़ाम

None 2024-06-05 09:20:03
नतीजे आते ही  शेयर बाजार धड़ाम

लोकसभा चुनाव नतीजों से एक दिन पहले 3 जून को सेंसेक्स 2,777 पाइंट की तेजी के साथ 76,738 और निफ्टी 808 पाइंट चढ़कर 23,338 पर पहुंच गया था।

मुंबई (Shah Times) लोकसभा चुनाव के नतीजों वाले दिन मंगलवार को सेंसेक्स 4389 अंक ;5.74 फीसदी की गिरावट के साथ 72,079 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में भी 1,379 अंक ;5.93 फीसदी की गिरावट रही, ये 21,884 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नतीजों के भूचाल से अडानी ग्रुप के सभी शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में गिरावट और 5 शेयरों में तेजी रही। एनटीपीसी और एसबीआई के शेयरों में करीब 15 पफीसदी की गिरावट रही। एलटी, पावर ग्रिड के शेयर 12 पफीसदी से ज्यादा नीचे हैं।

वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर में करीब 5.74 फीसदी की तेजी रही। एनएसई के सभी सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट रही। निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स 15.14 फीसदी टूटा है। आयल एंड गैस इंडेक्स में 11.80 फीसदी की गिरावट रही। निफ्टी मेटल में 10.63 फीसदी और रियल्टी में 9.62 पफीसदी की गिरावट रही। ऑटो सेक्टर भी 3.33 फीसदी नीचे बंद हुआ। शेयर बाजार में तेज बिकवाली से निवेशकों को भारी नुकसान हुआ।

मंगलवार, 4 जून को उनकी वेल्थ लगभग 31 लाख करोड़ कम हो गई। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का ओवरऑल मार्केट कैप 395 लाख करोड़ रुपये हो गया। एक दिन पहले यह लगभग 426 लाख करोड़ था। मोतीलाल ओसवाल पफाइनेंशियल सर्विसेज में ब्रोकिंग एंड डिस्ट्रीब्यूशन के एमडी अजय मेनन ने कहा कि एनडीए सरकार पिछली बार से कम सीटों के साथ सत्ता में लौट सकती है। हमें उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में नतीजों को लेकर अस्थिरता कम हो जाएगी और बाजार का फोकस मैक्रो और फंडामेंटल पर लौट आएगा, जो लगातार मजबूत बना हुआ है। नई सरकार बनने के बाद, वह अगले कुछ हफ्तों में एफवाई 25 के लिए पूर्ण बजट पेश करेगी, जहां पूंजीगत व्यय, मैन्युपफैक्चरिंग, रूरल, कंजप्शन जैसे विषय फिर से फोकस में होंगे। मई 2020 के बाद ये बाजार की सबसे बड़ी गिरावट है।

तब कोरोना के कारण बाजार 5.94 फीसदी टूटा था। 30 अप्रैल को सेंसेक्स 33,717 के स्तर पर था जो 4 मई को 2002 अंक गिरकर 31,715 के स्तर पर आ गया था। 1, 2 और 3 मई 2020 को शेयर बाजार बंद था। लोकसभा चुनाव नतीजों से एक दिन पहले 3 जून को सेंसेक्स 2,777 पाइंट की तेजी के साथ 76,738 और निफ्टी 808 पाइंट चढ़कर 23,338 पर पहुंच गया था। हालांकि, बाद में बाजार अपने ऊपरी स्तरों से थोड़ा नीचे आया और सेंसेक्स 2,507 पाइंट चढ़कर 76,468 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्रटी 733 पाइंट चढ़ा और 23,263 के स्तर पर बंद हुआ था।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर