शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

दिल्ली के छतरपुर में जल बोर्ड के दफ्तर पर पत्थरबाजी

None 2024-06-16 18:59:42
दिल्ली के छतरपुर में जल बोर्ड के दफ्तर पर पत्थरबाजी

पानी की किल्लत को लेकर भाजपा नेताओं ने किया था हल्ला बोल छतरपुर में जल बोर्ड के दफ्तर पर जमकर हुई पत्थरबाजी

दिल्ली सरकार के मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता आतिशी ने कहा कि साउथ दिल्ली से बीजेपी के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी लोगों को जल बोर्ड के दफ्तर ले गए, वे वहां मटके तोड़ रहे थे और नारे लगा रहे थे. रमेश बिधूड़ी जिंदाबाद. वीडियो से साफ है कि रमेश बिधूड़ी और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की है।

~ Asif Khan

नई दिल्ली, (शाह टाइम्स)। भीषण गर्मी में पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे दिल्लीवासियों का गुस्सा फूट पड़ा है। दिल्ली जल बोर्ड के दफ्तर पर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा है। साउथ दिल्ली के छतरपुर स्थित दफ्तर पर पुलिस की मौजूदगी में पथराव किया गया। महिलाएं दिल्ली जल बोर्ड के बाहर पानी कटौती के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंची थीं। इस दौरान महिलाओं का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने दिल्ली जल बोर्ड के दफ्तर पर पथराव शुरू कर दिया। इससे दफ्तर के कई शीशे टूट गए हैं।

https://twitter.com/AamAadmiParty/status/1802313374811959440?t=WIKtoVZNT6dryp_w4wbiHA&s=19

देश की राजधानी दिल्ली में पिछले कई दिनों से पानी का संकट बना हुआ है. दिल्ली के कई इलाकों में पानी की भारी किल्लत से लोग परेशान हैं. दिल्ली में पानी के लिए मारामारी मची हुई है. वहीं, पानी के संकट के बीच राजनीति भी शुरू हो गई है, जहां एक तरफ आम आदमी पार्टी दूसरे राज्यों पर आरोप लगा रही है तो वहीं भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस लगातार आम आदमी पार्टी पर हमला बोल रही है. दोनों ही पार्टियां पानी की समस्या को लेकर दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में विरोध प्रदर्शन कर रही हैं. आज यानी रविवार को भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के छतरपुर में जल बोर्ड वाटर फिलिंग प्वाइंट पर मटका फोड़ विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान विरोध प्रदर्शन में शामिल गुस्साई महिलाओं ने दिल्ली जल बोर्ड के दफ्तर पर पथराव किया और जल बोर्ड दफ्तर के सभी शीशे तोड़ दिए गए. इस घटना के दौरान दिल्ली पुलिस भी मौके पर नजर आई. हालांकि अब दिल्ली पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

प्रदर्शनकारी महिलाएं इतनी गुस्से में थीं कि उन्होंने पहले दिल्ली सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. इस दौरान दक्षिणी दिल्ली के पूर्व भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी भी मौके पर मौजूद थे और उन्होंने पानी की किल्लत को लेकर दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों से बात करने की कोशिश की. हालांकि, दिल्ली जल बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी कार्यालय में मौजूद नहीं थे।

मीडिया से बात करते हुए पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने तमाशा खड़ा कर रखा है. वे लगातार दूसरों पर आरोप लगाते रहते हैं. जब भी बाढ़ आती है तो कहते हैं कि हरियाणा ने दिल्ली में ज्यादा पानी छोड़ दिया है. अगर सूखा पड़ता है तो हरियाणा पानी नहीं छोड़ रहा है. उन्होंने कहा कि फिर आप सरकार में क्यों बैठे हैं. क्या आपने जल संकट से पहले कोई रोड मैप बनाया था? क्या आपने गर्मियों में होने वाली परेशानियों के लिए कोई तैयारी नहीं की थी?

https://twitter.com/AamAadmiParty/status/1802289924474810384?t=r8miRZhanLF4K3fUY1z8rA&s=19

साउथ दिल्ली से पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा कि दिल्ली सरकार एक विफल सरकार है। इस विफल सरकार का खामियाजा दिल्ली की ढाई करोड़ जनता भुगत रही है। आज जब लोग दिल्ली जल बोर्ड के दफ्तर पहुंचे तो सभी अधिकारी मौके से भाग गए। दिल्ली जल बोर्ड के दफ्तर पर हुए पथराव पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें पता है कि जनता गुस्से में है। गुस्से में ज्यादा नुकसान हो सकता है। मैं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करूंगा कि उन्होंने आगे आकर जनता को रोका, यह सरकार की संपत्ति है, यह हमारी संपत्ति है, इसे नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए।

दिल्ली सरकार के मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता आतिशी ने कहा कि साउथ दिल्ली से बीजेपी के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी लोगों को जल बोर्ड के दफ्तर ले गए, वे वहां मटका तोड़ रहे थे और नारे लगा रहे थे. रमेश बिधूड़ी जिंदाबाद. वीडियो से साफ है कि रमेश बिधूड़ी और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की है।

दिल्ली सरकार के मंत्री और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने कहा कि बीजेपी ने भीषण गर्मी में दिल्ली के लोगों को परेशान करने और पानी का संकट पैदा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. इस साजिश के तीन हिस्से हैं, पहला हरियाणा से आने वाले पानी को रोकना. दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने कहा कि हमने इस गुंडागर्दी की शिकायत दिल्ली पुलिस से की है. मैंने खुद ये वीडियो साउथ डीसीपी को भेजा है. हम इंतजार करेंगे कि बीजेपी और एलजी के अधीन पुलिस रमेश बिधूड़ी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करती है या नहीं, या फिर वो सिर्फ दिल्ली के लोगों के खिलाफ साजिश कर रहे हैं।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर