शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

उम्मीद की आंधी, प्रियंका गांधी

None 2023-09-28 16:39:36
उम्मीद की आंधी, प्रियंका गांधी

पोस्टर में एक तरफ देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के साथ इंदिरा गांधी की भी तस्वीर छपी है तो दूसरे किनारे पर कांग्रेस का निशान हाथ का पंजा दर्शाया गया

प्रयागराज। लोकसभा चुनाव-2024 (Lok Sabha Elections-2024) को लेकर कांग्रेस पार्टी (congress party) ने उत्तर प्रदेश (UP) में अपनी खोई हुई सियासी जमीन तलाशने की कवायद को लेकर वायरल हो रहे एक वीडियो में प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) काे “उम्मीद की आंधी” बताया है।

फूलपुर लोकसभा (Phulpur Lok Sabha) क्षेत्र में प्रयागराज कांग्रेस पार्टी (Prayagraj Congress Party) के अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग की तरफ से प्रियंका गांधी का पोस्टर जगह-जगह लगाया गया है। पोस्टर पर “उम्मीद की आंधी, प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ” लिखा गया है। इस पोस्टर में एक तरफ देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू (Pandit Jawaharlal Nehru) के साथ इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) की भी तस्वीर छपी है तो दूसरे किनारे पर कांग्रेस का निशान हाथ का पंजा दर्शाया गया है।

वीडियो में अल्पसंख्यक वर्ग के शहर अध्यक्ष अरशद अली (Arshad Ali) का कहना है कि फूलपुर लोकसभा सीट देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की रही है। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) को अपने नाना की विरासत को बढ़ाने के लिए आगे आना चाहिए और उनको फूलपुर से चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि फूलपुर की आवाम को विश्वास है कि प्रियंका गांधी इस लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ती हैं तब फिर पंजा लहराएगा।

अरशद ने कहा कि फूलपुर को अगर देश की सबसे बड़ी वीआईपी सीट कहा जाए तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। इस सीट से कई दिग्गज नेता चुनाव लड़े चुके हैं भले ही कुछ को जीत का सेहरा नसीब हुआ तो कुछ को हार का सामना करना पड़ा है। फूलपुर सीट के लिए प्रियंका गांधी सबसे बेहतर उम्मीदवार साबित होंगी। यहां की आवाम की भी यहीं मांग है कि प्रियंका गांधी अपने पुरखों की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए यहां की सरजमीं पर कांग्रेस का परचम लहराएं।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

कांग्रेस पार्टी (Congress Party) के पिछड़ा वर्ग के नेता हसीन अहमद का कहना है कि फूलपुर की जनता की मांग है कि 2024 लोकसभा चुनाव के लिए प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) को यहां से कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया जाए। उनका कहना है कि हम लोग पोस्टर के सहारे कांग्रेस के आलाकमान तक यह बात पहुंचाना चाहते है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अगर प्रियंका गांधी यहां से चुनाव लड़ती हैं तो अवाम उन्हें जीत दिलाकर लोकसभा में भेजेगी। उन्होंने कहा कि बाकी निर्णय तो पार्टी आलाकमान ही तय करेंगे।

उन्होंने बताया कि प्रयागराज की फूलपुर लोकसभा की आवाम ने पंडित जवाहर लाल नेहरू (Pandit Jawaharlal Nehru) को 1952, 1957 और 1962 में चुनाव जीत दर्ज कराकर संसद में भेजा है। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू (Pandit Jawaharlal Nehru) ने इस सीट पर हैट्रिक बनाया है।

अहमद का कहना है कि यह सीट हमेशा से भाजपा के लिए चुनौती बनी रही। अयोध्या आंदोलन (Ayodhya movement) के समय 'राम लहर' में भी भाजपा यहां से जीत नहीं पाई थी लेकिन साल 2014 में 'मोदी लहर' ने कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए और फूलपुर भी उससे अछूता नहीं रहा। यहां से केशव प्रसाद मौर्य ने अपने नाम बंपर जीत दर्ज कराया था। अब वह प्रदेश के उप मुख्यमंत्री हैं। उनके इस्तीफे के बाद खाली पड़ी सीट पर अब भाजपा की केसरी देवी पटेल सांसद है।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर