शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

मालवाहक जहाज पर हमले को लेकर हूती ग्रुप की कड़ी निंदा

None 2024-02-22 11:47:46
मालवाहक जहाज पर हमले को लेकर हूती ग्रुप की कड़ी निंदा

अदन। यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार ने देश के लिए 40,000 टन अनाज लेकर आ रहे एक वाणिज्यिक जहाज पर हमले के लिए हूती ग्रुप की कड़ी निंदा की है।

यमन सरकार ने बुधवार को कहा कि सी चैंपियन नामक जहाज पर हूती बलों ने सोमवार को अर्जेंटीना से दक्षिणी यमन के अदन बंदरगाह की ओर जाते समय गोलीबारी की थी।हूती के अनुसार, हमला दो बैलिस्टिक मिसाइलों द्वारा किया गया था।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

सरकार ने कहा कि जहाज 40,000 टन अनाज लेकर देश में आ रहा था, जिसमें से 9,229 टन मक्का अदन के लिए भेजा गया था, बाकी को होदेइदाह के हूती के नियंत्रण वाले बंदरगाह पर उतारा जाना था।सरकार के अनुसार, सी चैंपियन ने देश में गृहयुद्ध शुरू होने के बाद से पिछले पांच वर्षों में यमन को 11 बार महत्वपूर्ण खाद्य सहायता पहुंचाई है।यमन के सूचना मंत्री मुअम्मर अल-एरियानी ने हमले को वाणिज्यिक जहाजों पर हूती हमलों की खतरनाक बढ़ोतरी बताया। उन्होंने हूती पर यमन के मानवीय संकट को बढ़ाने और निर्दोष नागरिकों को इसकी कीमत चुकाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया।

हूती ने पिछले साल नवंबर के मध्य से अंतरराष्ट्रीय जहाजों पर हमले तेज कर दिए हैं और कहा है कि वे गाजा में फिलिस्तीनियों के साथ एकजुट हैं, जो इजरायली हमलों का सामना कर रहा है।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर