जकार्ता । इंडोनेशिया (Indonesia) के पश्चिमी प्रांत आचे (Aceh Western Province) में शनिवार तड़के भूकंप (Earthquake) के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप (Earthquake) की तीव्रता 6.3 मापी गयी। इससे हालांकि बड़ी लहरें नहीं उठीं और ना ही सुनामी की कोई चेतावनी जारी की गयी।
व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें
देश की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भू-भौतिकी एजेंसी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
स्थानीय समयानुसार आज तड़के 05:19 बजे आए भूकंप (Earthquake) के तेज झटके महसूस किये गये। भूकंप का केन्द्र, आचे जया रीजेंसी की राजधानी कैलांग शहर से 372 किमी दूर और जमीन की सतह से 12 किमी की गहराई में स्थित है।
अभी तक इस भूकंप (Earthquake) के कारण किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। एजेंसी ने बताया कि भूकंप (Earthquake) के झटकों से सुनामी आने के आसार नहीं है।
Shah Times Reporter
शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।