गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

सूर्य मिशन: आदित्य-एल 1 की कामयाब लॉन्चिंग

None 2023-09-02 14:17:59
सूर्य मिशन: आदित्य-एल 1 की कामयाब लॉन्चिंग

पीएसएलवी-सी57 उपग्रह को पृथ्वी की कक्ष में स्थापित करेगा। मिशन नियंत्रण केंद्र के वैज्ञानिक पूरे अभियान पर नजर रखे हुए हैं

श्रीहरिकोटा l भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने शनिवार को देश के पहले सूर्य मिशन आदित्य-एल 1 (Aditya-L1) की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग की।

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र (Kalraj Mishra) ने देश के पहले सूर्य मिशन (Surya Mission) आदित्य एल-1 (Aditya-L1) की लॉन्चिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) और समस्त देशवासियों को बधाई दी है। कलराज मिश्र ने चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) के बाद इसरो की इस अभूतपूर्व पहल की सफलता के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।

तेईस घंटे 40 मिनट की उल्टी गिनती समाप्त होने के साथ ही पूर्वाह्न 11.50 बजे पीएसएलवी-सी57 के जरिए शार रेंज से प्रक्षेपित किया गया। इसरो ने बताया कि पीएसएलवी-सी57 उपग्रह को पृथ्वी की कक्ष में स्थापित करेगा। मिशन नियंत्रण केंद्र के वैज्ञानिक पूरे अभियान पर नजर रखे हुए हैं।

दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोलर मिशन (Solar Mission) के तहत आदित्य एल1 (Aditya-L1) की लॉन्चिंग के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की पूरी टीम को असीम शुभकामनाएं दी हैं।
गहलोत ने सोशल मीडिया पर यह शुभकामनाएं देते हुए कहा " चंद्रमा के बाद अब सूर्य की बारी दुनिया देख रही काबिलियत हमारी। "

उन्होंने कहा कि पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर दूर लेंगरेंज प्वाइंट वन पर रहकर आदित्य एल1 (Aditya-L1) द्वारा सूर्य की स्टडी से कई महत्वपूर्ण जानकारी जुटाकर भारत अंतरिक्ष विज्ञान में कीर्तिमान स्थापित करेगा और पूरी दुनिया भारत की महिमा गाएगी।

उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ ने कहा है कि देश के पहले सूर्य अभियान आदित्य एल -1 की सफलता से अंतरिक्ष यात्रा के नए अध्याय खुले हैं।
उपराष्ट्रपति सचिवालय ने शनिवार को यहां बताया कि आदित्य एल- 1 के सफल प्रक्षेपण परधनखड़ ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन -इसरो के वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दी है।
उन्होंने कहा कि भारत के पहले सूर्य अभियान आदित्य एल -1 के सफल प्रक्षेपण से अंतरिक्ष यात्रा का गौरवशाली अध्याय खुला है। धनखड़ ने कहा, “मैं इस उपलब्धि के लिए इसरो और उसके वैज्ञानिकों तथा इंजीनियरों को शुभकामनाएं देता हूं। इस बड़ी उपलब्धि से निश्चित रूप से सौर प्रणाली के बारे में हमारी समझ बढ़ेगी।”

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर