गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

किसानों की भावनाओ के अनुरूप नहीं है गन्ना मूल्य वृद्धि सरकार पुनर्विचार करे 

None 2024-01-18 18:11:39
किसानों की भावनाओ के अनुरूप नहीं है गन्ना मूल्य वृद्धि सरकार पुनर्विचार करे 

मुजफ्फरनगर में गन्ना मूल्य वृद्धि को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का आंदोलन समाप्त गन्ना मूल्य वृद्धि को बताया नाकाफी, सरकार ने जो दिया उसके लिए धन्यवाद

मुजफ्फरनगर,(Shah Times)। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का 17 दिन तक चला गन्ना मूल्य वृद्धि हेतु आंदोलन आज गन्ना मूल्य वृद्धि की घोषणा के बाद समाप्त हो गया। किसानो ने कहा है 20 रुपए की वृद्धि किसानो के साथ मजाक है। वक्ताओं ने कहा कि किसान कम से कम 400 रुपए प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य चाहता था। सरकार ने जो दिया है वह ठीक है लेकिन लाभकारी मूल्य की लड़ाई जारी रहेगी।

उत्तर प्रदेश में 28.5 लाख हैक्टेयर भूमि में गन्ने की खेती की जाती है जिसमे पिछले सत्र में लगभग 24 करोड़ कुंतल गन्ना चीनी मिलों को आपूर्ति किया गया है।

यदि 2022- 23 के सत्र में उत्तर प्रदेश में पंजाब के बराबर भाव मिलता तो किसानों को 720 करोड़ रूपए ज्यादा मिलते । यदि हरियाणा के बराबर भाव मिलता तो 528 करोड़ रूपए ज्यादा मिलते।

यदि पिछले दो सत्रों की बात की जाए तो हरियाणा के किसानों के बराबर गन्ना मूल्य उत्तर प्रदेश के किसानों को मिलता तो 816 करोड़ रूपए ज्यादा मिलते।

यदि पंजाब के आधार पर देखा जाए तो पिछले दो सत्रों में उत्तर प्रदेश के किसानों को 960 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि सोई सरकार को किसानो ने जगाने का कार्य किया है। सरकार ने गन्ना मूल्य वृद्धि का जो निर्णय किया है वह किसान हित में नहीं है। दूसरे राज्यों में गन्ना मूल्य अधिक है। हम सरकार के इस निर्णय के विरुद्ध  आंदोलन करेगे।

 उत्तर प्रदेश में गन्ना मूल्य सबसे कम है। मिलो को इससे मुनाफा होगा किसान नेता भी राजनैतिक उपलब्धियां गिनाने में व्यस्त है। ऐसे किसान संगठन किसानो को धोखा दे रहे है किसानो को इनसे बचकर रहना होगा। किसानो का एकमात्र हितेषी संगठन भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक है। किसानो को अपने संगठन को मजबूत करना होगा।

https://shahtimesnews.com/shah-times-muzaffarnagar-18-jan-24/

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष अंकित चौधरी ने कहा कि स्वास्थ विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग, डीएफसीसी में अगर किसानो की समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो 10 फरवरी से सारे निर्माण कार्य बंद कराए जाएंगे। जब तक किसानो का मुआवजा नही दिया जाता एवं उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं होता तो टोल भी बंद कराया जायेगा

धरने पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने पहुंचकर आंदोलन को समाप्त करने का आग्रह किया जिस पर अंकित चौधरी ने कहा कि यह आंदोलन हमारा गन्ना मूल्य वृद्धि पर था लेकिन हम संतुष्ट नहीं है। अगर जनपद की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो हम बड़ा आंदोलन करेगे।

उधम सिंह संगठन मंत्री  ने कहा कि जो मिला उसे लेकर आगे की लड़ाई जारी रहेगी।

पूरे आंदोलन का नेतृत्व उधम सिंह मंत्री ने किया। सभा को नीरज पहलवान,अक्षय त्यागी युवा जिलाध्यक्ष,विपिन त्यागी,सुरेंद्र रावल,मुर्तजा बालियान,मोहित मलिक आदि ने संबोधित किया।

धरना स्थल पर जावेद आलम,सोनू,सतेन्द्रतोमर,संजीव,आजाद,नसीम अहमद,सुधीर,दुष्यंत मलिक,अर्जुन नरवाल,सहेंद्र कुमार, अनोज मलिक, पप्पल चौधरी सहित अनेक किसान मौजूद रहे।

अपर जिलाधिकारी को गन्ना मूल्य पर पुनर्विचार करने का ज्ञापन  मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन दिया गया। 

भवदीय 

माननीय 

       श्री योगी आदित्यनाथ जी 

       मुख्यमंत्री, उत्तरप्रदेश,सरकार, लखनऊ

      द्वारा - जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर 

विषय-गन्ना पेराई सत्र 2023-24 हेतु राज्य परामर्शी मूल्य में की गई 20 रुपए गन्ना मूल्य वृद्धि पर पुनर्विचार किए जाने हेतु 

महोदय 

        उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गन्ना पेराई सत्र 2023-24 के गन्ना मूल्य का निर्धारण आज दिनांक 18 जनवरी को 20 रुपए बढ़ाकर घोषित किया गया है।सरकार के इस कदम का किसान धन्यवाद करते हुए यह कहना चाहते है कि इस बार प्राकृतिक आपदा एवं बीमारी के चलते गन्ना का उत्पादन कम होने के कारण शुगर मिलो एवं कोल्हू/ क्रेशर में प्राइसवार छिड़ी हुई है। क्रेशर में 400 कुंतल तक गन्ना खरीदा जा रहा है।

पंजाब में गन्ने का मूल्य 391 रुपए प्रति क्विंटल एवं हरियाणा में गन्ने का मूल्य 385 रुपए घोषित किया जा चुका है। 

पिछले वर्ष वर्तमान मूल्य पर चीनी की कीमत 32 रू किलोग्राम,शीरे की कीमत 300 रु क्विंटल, बैगास 150 रू क्विंटल थी। इस वर्ष चीनी की कीमत 42 रु क्विंटल,शीरे की कीमत 1300 रू क्विंटल,बैगास 300 रू क्विंटल है। एथनॉल के दाम भी लगभग 7 रु लीटर बढ़े है। गन्ने से बनने वाले सभी उत्पाद में लगभग 25% कम से कम वृद्धि हुई है। किसानो की उत्पादन लागत में वृद्धि एवं उत्पादन में कमी आई है

जनपद मुजफ्फरनगर कचहरी परिसर में पिछले 17 दिन से चल रहे गन्ना मूल्य वृद्धि आंदोलन के माध्यम से मांग करती है सरकार अपने गन्ना मूल्य वृद्धि के फैसले पर पुनर्विचार कर किसानो को कम से कम 400 रुपए प्रति क्विंटल दिए जीने का कष्ट करे

                                  भवदीय

धर्मेंद्र मलिक

राष्ट्रीय प्रवक्ता

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर