गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

लग्जरी लाइफ़स्टाइल के लिए दुनिया में जाने जाते हैं ब्रुनेई के सुल्तान

None • 2024-09-05 17:13:47
लग्जरी लाइफ़स्टाइल के लिए दुनिया में जाने जाते हैं ब्रुनेई के सुल्तान

सुल्तानहसनल बोल्कियाह नाम तो हर किसी ने सुना ही होगा। क्योंकि वह अपनी संपत्ति और लग्जरी लाइफ़स्टाइल के लिए दुनिया भर में जाने जाते हैं और उनके पास दुनिया का सबसे बड़ा खुद का कार संग्रह है।

शाह टाइम्स। इस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रुनेई के दौरे पर हैं। पीएम मोदी दो दिवसीय यात्रा का उद्देश्य ब्रुनेई के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करना और दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 40 साल पूरे होने का जश्न मनाना है। प्रधानमंत्री मोदी, ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के बाद दुनिया में दूसरे सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले सम्राट, सुल्तान हसनल बोल्किया के निमंत्रण पर ब्रुनेई पहुंचे है।

लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए दुनियां में है प्रसिद्ध

हसनल बोल्कियाह अपनी संपत्ति और शानदार जीवनशैली के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं और उनके पास दुनिया का सबसे बड़ा खुद का कार संग्रह भी है। जिसकी अनुमानित कीमत 5 बिलियन डॉलर है। ब्रुनेई के तेल और गैस भंडार से प्राप्त 30 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ, सुल्तान के पास 7,000 से अधिक शानदार वाहन हैं। इनमें से, उनके पास लगभग 600 रोल्स-रॉयस कारें हैं, एक ऐसी उपलब्धि जिसने उन्हें आधिकारिक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवा लिया।

80 मिलियन डॉलर है एक कार की कीमत

हसनल बोल्कियाह के संग्रह में प्रमुख वाहनों में एक बेंटले डॉमिनेटर एसयूवी है जिसकी कीमत लगभग 80 मिलियन डॉलर है, एक पॉर्श 911 जिसमें होराइजन ब्लू पेंट और एक एक्स 88 पावर पैकेज है, और एक 24 कैरेट सोने की परत चढ़ी रोल्स-रॉयस सिल्वर स्पर II है. उनकी बेशकीमती संपत्तियों में से एक खुली छत और छतरी के साथ एक कस्टम-डिज़ाइन की गई रोल्स-रॉयस है, जिसे सोने से भव्य रूप से डिज़ाइन किया गया है। सुल्तान ने 2007 में अपनी बेटी राजकुमारी माजेदेदा की शादी के लिए एक कस्टम गोल्ड-कोटेड रोल्स रॉयस भी खरीदी थी।

अपना चिड़ियाघर भी है सुल्तान के पास

सुल्तान के कारों का संग्रह उनकी संपत्ति का सिर्फ एक छोटा सा ही हिस्सा है। सुल्तान इस्ताना नूरुल इमान पैलेस में रहते हैं, जिसे दुनिया का सबसे बड़ा आवासीय महल होने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज है। यह दो मिलियन वर्ग फीट में फैला हुआ है और 22 कैरेट सोने से सजा हुआ है। महल में 5 स्विमिंग पूल, 1,700 बेडरूम, 257 बाथरूम और 110 गैरेज हैं। सुल्तान के पास एक निजी चिड़ियाघर भी है, जिसमें 30 बंगाल टाइगर और विभिन्न पक्षी प्रजातियाँ हैं। उनके पास एक बोइंग 747 विमान भी है।

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर