गुरुवार, 12 November 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
Advertisement Advertisement
Entertainment

जयपुर में लाइव शो के दौरान सुनंदा शर्मा के मंच पर चढ़ा फैन, घबराकर चीखीं सिंगर, बीच में छोड़ी परफॉर्मेंस

Shah Times • 2026-11-02 12:05:18
जयपुर में लाइव शो के दौरान सुनंदा शर्मा के मंच पर चढ़ा फैन, घबराकर चीखीं सिंगर, बीच में छोड़ी परफॉर्मेंस
यह घटना 30 अक्टूबर को जयपुर के बस्सी इलाके के दयारामपुरा स्थित आनंद इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुई। 

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें सफेद शर्ट पहने एक युवक मंच पर पहुंचता दिखाई देता है। 

सुरक्षा टीम ने तुरंत संभाला मोर्चा

वीडियो में दिखाई देता है कि युवक के मंच पर पहुंचते ही सुरक्षा कर्मचारी उसकी तरफ दौड़ते हैं। टीम के सदस्य उसे पकड़कर मंच से नीचे ले जाते हैं। इस दौरान सुनंदा शर्मा घबराई हुई नजर आती हैं।

📍जयपुर✍️ Himani panwar 

सुरक्षाकर्मियों की कार्रवाई के बीच सुनंदा अपनी टीम से बार-बार कहती सुनाई देती हैं, “इट्स ओके, इट्स ओके।” हालांकि, कुछ ही देर बाद वह मंच से चली जाती हैं। इस तरह उनकी परफॉर्मेंस बीच में ही रुक गई।

घटना के बाद सुनंदा शर्मा की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था। यह भी स्पष्ट नहीं है कि मंच पर पहुंचे युवक के खिलाफ कोई पुलिस कार्रवाई हुई या नहीं। 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

जयपुर कार्यक्रम का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने सिंगर की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए। कई लोगों ने कहा कि किसी भी कलाकार की लाइव परफॉर्मेंस के दौरान मंच तक पहुंच को लेकर सख्त इंतजाम होने चाहिए।

अचानक हुई इस हरकत से सुनंदा असहज हो गई थीं और मंच से चली गई थीं। उस घटना के बाद कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था। रिपोर्टों के मुताबिक, गाजियाबाद पुलिस ने युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। 
कलाकारों की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

जयपुर की घटना ने लाइव कॉन्सर्ट और कॉलेज फेस्ट में सुरक्षा इंतजामों को लेकर बहस तेज कर दी है। कलाकारों के करीब पहुंचने की कोशिश को प्रशंसकों का उत्साह कहकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। मंच पर बिना अनुमति पहुंचना कलाकार की निजता और सुरक्षा दोनों के लिए खतरा बन सकता है।

इस घटना को केवल वायरल वीडियो या फैन के उत्साह के रूप में देखना सही नहीं होगा। किसी कलाकार की सहमति के बिना मंच पर पहुंचना सुरक्षा व्यवस्था में सेंध है।

आयोजकों को कार्यक्रम शुरू होने से पहले स्टेज एक्सेस, बैरिकेडिंग, सुरक्षा कर्मियों की तैनाती और आपातकालीन प्रतिक्रिया की समीक्षा करनी चाहिए। कलाकार की सुरक्षा के साथ दर्शकों की सुरक्षा भी उतनी ही अहम है।

वीडियो देखें

ADVERTISEMENT
Shah Times

Shah Times

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

संबंधित खबरें

सलमान खान की 'मातृभूमि' का ट्रेलर रिलीज, गलवान संघर्ष की पृष्ठभूमि में दिखी जंग, मोहब्बत और कुर्बानी की कहानी

2026-11-11 12:57:43

रणवीर सिंह के नाना डॉ. राम हिंगोरानी का निधन, दिवाली पर 96 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

2026-11-11 12:40:29

ऑस्कर की रेस में पहुंची रणबीर कपूर की 'रामायण', क्या भारतीय सिनेमा को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान?

2026-11-11 12:23:50

₹1 करोड़ की फिल्म और बिग बॉस का ऑफर ठुकराया, जानिए भारत की पहली VJ रूबी भाटिया ने क्यों छोड़ी शोहरत की दुनिया

2026-11-11 12:09:24

मलाइका-अरबाज के बेटे अरहान खान 24 साल के हुए, बचपन की तस्वीरों ने फैंस को किया भावुक

2026-11-09 15:19:52

बिग बॉस 20: मोहम्मद रफी का गाना सुन छलके सलमान खान के आंसू, पिता सलीम खान से जुड़ी है खास कहानी

2026-11-09 14:59:12

कार्तिक आर्यन की ‘लड़ाकू’ की रिलीज़ डेट घोषित, 18 जून 2027 को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

2026-11-06 15:28:47

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में ऐश्वर्या-अभिषेक की रोमांटिक एंट्री, हाथ थामे दिखे दोनों

2026-11-06 14:36:45

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर