शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

नीलाम नहीं होगा सनी देओल का बंगला “सनी विला”

None 2023-08-21 13:38:00
नीलाम नहीं होगा सनी देओल का बंगला “सनी विला”

मुंबई । बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म गदर 2 (Gadar 2) की कामयाबी का भरपूर लुफ्त उठा रहे हैं। उनकी ये फिल्म गदर 2 (Gadar 2) कमाई के मामले में तबाही मचा रही है. इसी बीच बीते रोज सनी देओल के लिए बुरी खबर सामने आई. दरअसल, जुहू में मौजूद उनके बंगले “सनी विला” (Sunny Villa) की नीलामी के के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने उन्हे नोटिस जारी किया था। कहा गया था कि 25 सितंबर को उनका ये बंगला नीलाम होगा।

बैंक की तरफ से कहा गया था कि सनी देओल (Sunny Deol) ने अपने जुहू (Juhu) वाले बंगले के ऊपर लगभग 56 करोड़ रुपये का लोन लिया था, जिसे वो वापस नहीं कर पाए जिसके बाद बैंक ने नोटिस जारी किया था कि अब उनके बंगले की नीलामी होगी। लेकिन 24 घंटे के अंदर ही बैंक ने अपना फैसला बदल दिया है और नीलामी पर रोक लगा दी गई है।

दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

बता दें, बंगले का नाम सनी विला है। बैंक की तरफ से नोटिस में कहा गया था कि लोन अमाउंट को वसूलने के लिए उनके इस बंगले की ई-नीलामी (E-auction) होगी लेकिन अब सनी देओल के लिए राहत की खबर है कि उनका ये बंगला नीलाम नहीं होगा।

बंगले की नीलामी से परे, बात अगर सनी देओल की फिल्म गदर 2 की करें तो इन दिनों ये फिल्म जबरदस्त सुर्खियों में है. अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 11 अगस्त को थिएटर्स में लगी है, जिसमें सनी देओल के साथ-साथ अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा भी हैं. फिल्म हर दिन बॉक्स ऑफिस पर बड़ी रकम अपने नाम कर रही है। रिलीज होने के 10 दिनों के अंदर गदर 2 ने 377.20 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं जिस रफ्तार के साथ ये फिल्म आगे बढ़ रही है उसे देख लग रहा है कि जल्द ही ये फिल्म 400 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो जाएगी।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर