गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

''यूपी जोड़ो यात्रा'' को मिल रहा समर्थन भाजपा की विदाई का संकेत

None 2023-12-25 11:12:57
''यूपी जोड़ो यात्रा'' को मिल रहा समर्थन भाजपा की विदाई का संकेत

बच्चों को नेहरू पर लिखी रस्किन बॉन्ड की किताबें बांट रहे हैं यूपी जोड़ो यात्री

बिजनौर। यूपी कांग्रेस (UP Congress) द्वारा सहारनपुर से लखनऊ (Saharanpur to Lucknow) तक निकाली गयी ''यूपी जोड़ो यात्रा'' (UP Jodo Yatra) देश और प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की बुनियाद रख रहा है। लोगों का मिलता भारी समर्थन इस बात का संकेत है कि जनता इंडिया गठबंधन को 2024 में सत्ता में लाने का मन बना चुकी है। ये बातें अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम (Shahnawaz Alam) ने साप्ताहिक स्पीक अप कार्यक्रम की 127 वीं कड़ी में कहीं।

यात्रा में शामिल शाहनवाज़ आलम (Shahnawaz Alam) ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश (Western UP) का यह इलाक़ा किसान बेल्ट है जहां आर्थिक खुशहाली का श्रेय इंदिरा गांधी जी (Indira Gandhi) की सरकार द्वारा लाए गए हरित क्रांति को जाता है। भाजपा शासन में न सिर्फ़ आज किसान परेशान हैं बल्कि इस समाज से आने वाली महिला खिलाड़ीयों का अपमान भी मोदी सरकार कर रही है। कांग्रेस की इस यात्रा ने किसानों और महिलाओं में अपने हक़ के लिए लड़ने का हौसला भर दिया है।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में ''यूपी जोड़ो यात्रा'' (UP Jodo Yatra) को जिस तरह दलित और मुस्लिम समुदाय समर्थन दे रहा है उससे स्पष्ट हो गया है कि दोनों तबके फिर से कांग्रेस में एक साथ आने को तैयार बैठे हैं। इन दोनों तबकों को यह एहसास हो गया है कि संविधान की रक्षा सिर्फ़ कांग्रेस ही कर सकती है।

शाहनवाज़ आलम (Shahnawaz Alam) ने कहा कि इस यात्रा के दौरान अल्पसंख्यक कांग्रेस (Minority Congress) के कार्यकर्ता लोगों को बता रहे हैं कि जब तक मुसलमान एकतरफा कांग्रेस के साथ थे तब तक पूरे देश में भाजपा के सिर्फ़ दो सांसद होते थे। इसलिए आज फिर से कांग्रेस के साथ आने की ज़रूरत है। यात्रा के दौरान बच्चों को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरू (Nandit Jawahar Lal Nehru) पर रस्किन बॉन्ड लिखित किताब भी बांटी जा रही है।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर