गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

तिहाड़ जेल में वर्चस्व की लड़ाई,एक गंभीर रूप से घायल

None 2023-05-29 22:25:53
तिहाड़ जेल में वर्चस्व की लड़ाई,एक गंभीर रूप से घायल

कैदी पर हैंडमेड हथियारों से किया हमला

नई दिल्ली , ( शाह टाइम्स) । तिहाड़ जेल (tihar jail ) में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर एक बार फिर एक कैदी को हैंडमेड हथियार से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसको तुरंत नाजूक हालत में जेल अस्पताल से दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया। हरी नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घायल कैदी के परिजनों को वारदात की जानकारी दी है।
जेल अधिकारियों ने बताया कि वारदात जेल नंबर-एक वार्ड नंबर-2 में सोमवार दोपहर 12 बजकर 38 मिनट पर हुई। जिसमें कुछ कैदियों ने कैदी राहुल उर्फ पवन पर हैंडमेड चाकू,सूआ और टाइल्स से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला किया था। जब तक वार्डन,क्विक रिस्पांस टीम व तमिलनाडू पुलिस मौके पर पहुंच पाती। आरोपियों में से एक कैदी आलोक उर्फ विशाल ने खुद को भी घायल कर लिया था। दोनों को पहले जेल अस्पताल ओर बाद में दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने राहुल उर्फ पवन की प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजूक बताई। जेल सूत्रों का कहना है कि जेल में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर झगड़ा हुआ था।

सर्च ऑपरेशन के बावजूद इस्तेमाल हो रहे हैं हैंडमेड हथियार
प्रिंस तेवतिया और गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की जिस तरह से हत्या हुई और उसके बाद जेल प्रशासन का दावा था। सरप्राईज सर्च ऑपरेशन करके दर्जनों हैंडमेड हथियार वार्डों से जब्त किये गए है। सीसीटीवी कैमरों से कैदियों पर ओर ज्यादा नजर रखी जा रही है। लेकिन कैदी राहुल पर जिस तरह से वार किये। वह करीब तीन से चार मिनट तक चला। फुटेज में भी सामने आया,मगर समय से काफी देरी से सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे थे। जिससे कैदी राहुल की हालत नाजूक बनी हुई है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर