गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

सुप्रीम कोर्ट ने आप नेता संजय सिंह की जमानत की मंजूर

None • 2024-04-02 16:03:13
सुप्रीम कोर्ट ने आप नेता संजय सिंह की जमानत की मंजूर

आप सीनियर लीडर संजय सिंह को दिल्ली सरकार की विवादास्पद आबकारी नीति में कथित घोटाले के धन शोधन से जुड़े आरोप में ईडी ने गिरफ्तार किया गया था

नई दिल्ली,(Shah Times) । सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और सांसद संजय सिंह की जमानत याचिका मंगलवार को मंज़ूर कर ली। संजय सिंह को पिछले वर्ष अक्टूबर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार किया था।

संजय सिंह को दिल्ली सरकार की विवादास्पद आबकारी नीति में कथित घोटाले के धन शोधन से जुड़े आरोप में ईडी ने गिरफ्तार किया था ईडी ने आज अदालत में आप नेता की जमानत की अर्जी का विरोध नहीं किया।

ईडी की ओर से अदालत में कहा गया कि आरोपी की जमानत मंज़ूर करने पर उसे कोई आपत्ति नहीं है, अदालत ने श्री सिंह को जमानत पर रिहा करने का आदेश देते हुये कहा कि वह मामले के गुण-दोष पर कोई टिप्पणी नहीं कर रहा है।

न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, दीपंकर दत्ता और पी बी वराले की पीठ ने यह भी कहा कि श्री सिंह को जमानत पर रिहाई की अवधि में राजनीतिक गतिविधियों में भाग लेने की स्वतंत्रता होगी लेकिन वह इस मामले से जुड़े किसी मुद्दे पर कोई सार्वजनिक वक्तव्य नहीं देंगे।

न्यायालय ने कहा कि उसके आज के आदेश को कोई नजीर नहीं माना जाना चाहिये।

इस मामले में सुबह के सत्र में पीठ ने अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एस वी राजू से कहा था कि वह निर्देश लेकर बतायें कि श्री सिंह को पूछताछ के लिये हिरासत में रखने की और जरूरत है? यदि कोई और निर्देश न मिले तो वह इस मामले में गुण-दोष के आधार पर बहस करें और न्यायालय उसके आधार पर निर्णय करेगा।

अपराह्न दो बजे पीठ के न्यायाधीशों के पुनः आसीन होने पर श्री राजू ने न्यायालय से कहा कि गुण-दोष पर जाये बगैर वह जमानत के मामले में रियायत देंगे।

इससे पहले संजय सिंह की ओर से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने बहस की।

उन्होंने कहा था कि इस मामले में (धन की) कोई बरामदगी नहीं हुयी है और न ही उसका कोई सबूत है।

ईडी ने संजय सिंह के दिल्ली स्थित घर पर तलाशी के बाद उन्हें गत चार अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। वह न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में थे और कुछ समय से वह स्वास्थ्य कारणों से यकृत एवं पित्त विज्ञान संस्थान, दिल्ली में भर्ती हैं।

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर