गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

सुप्रीम कोर्ट कालेजियम ने मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की सिफारिश

None 2023-11-03 11:05:02
सुप्रीम कोर्ट कालेजियम ने मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की सिफारिश

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट कालेजियम (Supreme Court Collegium) ने उत्तराखंड (Uttarakhand), ओड़िशा और मेघालय (Odisha-Meghalaya) उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति की सिफारिश की है।

शीर्ष अदालत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ (DY Chandrachud) और न्यायमूर्ति संजय किशन कौल (Sanjay Kishan Kaul) और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना (Sanjeev Khanna) की कालेजियम ने गुरुवार को न्यायमूर्ति रितु बाहरी (Ritu Bahri) को उत्तराखंड (Uttarakhand), न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह (Chakradhari Sharan Singh) को ओड़िशा (Odisha) और न्यायमूर्ति एस वैद्यनाथन (S Vaidyanathan) को मेघालय (Meghalaya) का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश करने का फैसला लिया।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

न्यायमूर्ति बाहरी पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय (Punjab and Haryana High Court), न्यायमूर्ति सिंह पटना उच्च न्यायालय और न्यायमूर्ति वैद्यनाथन मद्रास उच्च न्यायालय (Madras High Court) के न्यायाधीश हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने तीन अधिवक्ताओं को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया है।

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग ने गुरुवार को एक अधिसूचना जारी कर नियुक्ति संबंधी की घोषणा की। अधिसूचना के मुताबिक अधिवक्ता सुमीत गोयल, सुदीप्ति शर्मा और कीर्ति सिंह को पदोन्नत कर अतिरिक्त न्यायाधीश बनाया गया है। गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय की कालेजियम ने 17 अक्टूबर को तीनों अधिवक्ताओं को पदोन्नत करने की सिफारिश की थी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय (MP High Court) के लिए सात न्यायाधीशों की नियुक्ति की है।
अधिवक्ताओं - विनय सराफ और विवेक जैन, न्यायिक अधिकारियों - राजेंद्र कुमार वाणी, प्रमोद कुमार अग्रवाल, बिनोद कुमार द्विवेदी, देवनारायण मिश्र और गजेंद्र सिंह को पदोन्नत कर न्यायाधीश बनाया गया है। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग ने गुरुवार को एक अधिसूचना जारी कर उनकी नियुक्तियों से संबंधी की घोषणा की। उच्चतम न्यायालय की कालेजियम ने 07 अक्टूबर को पांचों नामों की सिफारिश की थी।

https://shahtimesnews.com/plot-allotment-for-hotels-begins-in-greater

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर