गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

48 साल की हुई सुष्मिता सेन

None 2023-11-19 15:03:59
48 साल की हुई सुष्मिता सेन

मुंबई । बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री और पूर्व यूनिवर्स सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) आज 48 साल की हो गयी। सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) का जन्म आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में 19 नवंबर 1975 को हुआ था। सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) के पिता सुबीर सेन एयर फोर्स में विंग कमांडर थे, जबकि मां शुभरा सेन ज्वैलरी व्यवसाय से ताल्लुक रखती थीं।

सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने 1994 में मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिसमें वह प्रथम चुनी गई। इसके बाद 1994 में सुष्मिता सेन मिस यूनिवर्स चुनी गयी। सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने अपने सिने करियर की शुरूआत 1996 में प्रदर्शित फिल्म दस्तक से की, लेकिन यह फिल्म कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी।इसके बाद सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) को वर्ष 1997 में सन्नी देओल के अपोजिट जोर में काम करने का अवसर मिला, लेकिन यह फिल्म भी टिकट खिड़की पर असफल साबित हुई।

1999 सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) के करियर के लिये अहम साल साबित हुया। इस वर्ष उनकी बीबी नंबर वन और सिर्फ तुम जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुईं। बीबी नंबर वन के लिए सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिये सम्मानित किया गया। वहीं, सिर्फ तुम के लिये इसी श्रेणी में नामांकित किया गया।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

2002 में सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) को मेघना गुलजार (Meghna Gulzar) निर्देशित फिल्म फिलहाल में काम करने का अवसर मिला।मेघना गुलजार की यह पहली निर्देशित फिल्म थी। इस फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिये सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) को एक बार फिर से सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिये नामांकित किया गया।

2004 में प्रदर्शित फिल्म मैं हूँ ना सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) के करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में शुमार की जाती है। इस फिल्म में सुष्मिता सेन को पहली बार किंग खान शाहरूख खान के साथ काम करने का अवसर मिला। फराह खान (Farah Khan) के निर्देशन में बनी यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई। वर्ष 2005 में सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने सलमान खान (Salman Khan) के साथ मैने प्यार क्यू किया जैसी सुपरहिट फिल्म में भी काम किया।इसके बाद सुष्मिता की कई फिल्में प्रदर्शित हुईं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हुयी।

सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) की फिल्म 2010 में नो प्रॉब्लम प्रदर्शित रिलीज हुई। सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने अपने सिने करियर में करीब 40 फिल्मों में काम किया है। उनके करियर की अन्य फिल्मों में हिंदुस्तान की कसम, क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता, आंखें, तुमको ना भूल पायेंगे, चिंगारी, बेवफा, जिदंगी रॉक्स, कर्मा और होली, डु नॉट डिसटर्ब, दुल्हा मिल गया, आर्या ,आर्या 2 और आर्या 3 शामिल है।

https://shahtimesnews.com/announcement-of-reward-of-rs-50-thousand-on-absconding-nafees-biryani-wanted-in-umesh-pal-murder-case/

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर