गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

हिंदू धर्म नहीं केवल धोखा है: स्वामी प्रसाद मौर्य

None 2023-08-28 16:56:43
हिंदू धर्म नहीं केवल धोखा है: स्वामी प्रसाद मौर्य

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (SP) के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने एक बार फिर सनसनीखेज और हंगामे वाला बयान दिया है। इस बार उन्होंने हिंदू धर्म (Hindu Religion) को ही सिरे से ही नकार दिया।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि हिंदू नाम का कोई धर्म है ही नहीं बल्कि हिंदू धर्म (Hindu Religion) केवल धोखा है। और इनका बयान सोशल मीडिया (social media) पर जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल, समाजवादी पार्टी (SP) के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने कहा है, ‘ब्राह्मणवाद की जड़ें बहुत गहरी हैं और सारी विषमता का कारण भी ब्राह्मणवाद ही है। हिंदू नाम का कोई धर्म है ही नहीं, हिंदू धर्म केवल धोखा है। सही मायने में जो ब्राह्मण धर्म है, उसी ब्राह्मण धर्म को हिंदू धर्म (Hindu Religion) कहकर के इस देश के दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों को अपने धर्म के मकड़जाल में फंसाने की एक साजिश है। अगर हिंदू धर्म होता तो आदिवासियों का भी सम्मान होता है, दलितों का भी सम्मान होता, पिछड़ों का भी सम्मान होता लेकिन क्या विडंबना है…’

दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

गौरतलब है कि यह कोई पहली बार नहीं है जब स्वामी प्रसाद मौर्य ने ऐसा बयान दिया हो, इससे पहले भी उन्होंने कई सनसनीखेज और हंगामे वाले बयान दिए हैं।

पिछले साल ही स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने पावन ग्रंथ रामचरितमानस (Ramcharitmanas) को लेकर अनाप-शनाप बयान दिया था। उन्होंने कहा कि था कि कई करोड़ लोग रामचरितमानस को नहीं पढ़ते, सब बकवास है। इसे तुलसीदास ने अपनी खुशी के लिए लिखा है। स्वामी प्रसाद ने यह भी कहा था कि सरकार को इस पुस्तक को ही प्रतिबंध कर देना चाहिए।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर