गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

ओडिशा की 17वीं विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह

None 2024-06-18 12:54:47
ओडिशा की 17वीं विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह

ओडिशा मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी दो उपमुख्यमंत्रियों कनक वर्धन सिंह देव और प्रवाती परिदा के साथ आज राज्य विधानसभा पहुंचे और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Bhubaneswar, (Shah Times)।ओडिशा की 17वीं विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को त्रिस्तरीय कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ।

शपथ ग्रहण के लिए विधानसभा सचिवालय द्वारा विधानसभा का तीन दिवसीय संक्षिप्त सत्र बुलाया गया है, जो 19 जून तक दो दिनों तक चलेगा, 20 जून को नए अध्यक्ष का चुनाव होगा। बीजू जनता दल (बीजद) के वरिष्ठ विधायक रणेंद्र प्रताप स्वैन ने नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई। श्री स्वैन को राज्य के राज्यपाल रघुबर दास ने प्रोटेम (अस्थायी) स्पीकर के रूप में शपथ दिलाई है।

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी दो उपमुख्यमंत्रियों कनक वर्धन सिंह देव और प्रवाती परिदा के साथ आज राज्य विधानसभा पहुंचे और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Oplus_0

श्री स्वैन ने सबसे पहले मुख्यमंत्री और उनके दो उपमुख्यमंत्रियों को शपथ दिलाई, जिसके बाद कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों ने शपथ ली।

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी शपथ लेने के लिए विधानसभा पहुंचे। श्री पटनायक अपने राजनीतिक जीवन में पहली बार विपक्ष में बैठेंगे। दरअसल, उन्होंने 2000 से लगातार पांच बार राज्य पर शासन किया है। दिगापहांडी विधानसभा सीट से चुने गए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार सिद्धांत महापात्रा साइकिल से विधानसभा पहुंचे।

विधानसभा सूत्रों ने बताया कि 146 विधायकों में से 83 पहली बार सदन में आए हैं और सभी नवनिर्वाचित सदस्य अगले दो दिनों के दौरान शपथ लेंगे।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर