गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

T20 World Cup 2024: वेस्टइंडीज ने सुपर-8 में USA को हराया

None 2024-06-22 09:52:39
T20 World Cup 2024: वेस्टइंडीज ने सुपर-8 में USA को हराया

टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2024) के 46वें मैच में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने यूएसए क्रिकेट टीम को एकतरफा अंदाज में 9 विकेट से हरा दिया। सुपर-8 में वेस्टइंडीज की यह पहली जीत है, जबकि यूएसए की यह दूसरी हार है।

New Delhi ,(Shah Times) । टी-20 विश्व कप (T20 World Cup 2024) के 46वें मुकाबले में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने USA क्रिकेट टीम को एकतरफा अंदाज में 9 विकेट से हरा दिया।
यह वेस्टइंडीज की सुपर-8 में पहली जीत है, जबकि USA की दूसरी हार है। दोनों टीमों को अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।
USA की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 128 रन पर ढेर हो गई थी। जवाब में वेस्टइंडीज ने 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनका यह फैसला सही साबित हुआ।
3 रन के कुल स्कोर पर उसे पहली सफलता मिल गई थी। इसके बाद एंड्रीज गौस (29), नीतीश कुमार (20) ने साझेदारी निभाई, लेकिन बाद में कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया और पूरी टीम 19.5 ओवर में 128 रन पर ऑलआउट हो गई।
जवाब में वेस्टइंडीज ने शाई होप (82*) की पारी से 10.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

चेज और रसेल ने लिए 3-3 विकेट

वेस्टइंडीज के लिए रोस्टन चेज ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट चटकाए।
उन्होंने एरोन जोन्स (11), कोरी एंडरसन (7) और हरमीत सिंह (0) को अपना शिकार बनाया। उन्होंने 4 ओवर में केलव 19 रन खर्च किए।
आंद्रे रसेल ने 3.5 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट चटकाए। उन्होंने स्टीवन टेलर (2), शैडली वैन शल्कविक (18) और सौरभ नेत्रवलकर (0) को आउट किया।अल्जारी जोसेफ ने 2 और गुडाकेश मोती ने 1 विकेट लिया।

होप ने जड़ा तीसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक

मैच में वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज होप ने तूफानी पारी खेलते हुए महज 26 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का तीसरा अर्धशतक रहा।
इसके अलावा यह उनका टी-20 विश्व कप और USA टीम के खिलाफ पहला ही अर्धशतक रहा है। उन्होंने पहली गेंद से ही आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज को जीत की पटरी पर ला दिया। वह 39 गेंदों में 4 चौके और 8 छक्कों की मदद से 82 रन बनाकर नाबाद रहे।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर