गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

लीची लेते समय रखें इन बातों का ध्यान ,आप तो नही खरीद रहें हैं नकली लीची?

None 2025-05-23 17:03:30
लीची लेते समय रखें इन बातों का ध्यान ,आप तो नही खरीद रहें हैं नकली लीची?
लीची लेते समय रखें इन बातों का ध्यान ,आप तो नही खरीद रहें हैं नकली लीची? गर्मी के मौसम में कहीं फल ऐसे आते हैं जो हमारे शरीर को रिफ्रेश करने के साथ साथ तरोताजा भी रखते हैं। गर्मियों के मौसम में हमें स्वस्थ रहने के लिए हिंदी एवं पानी की पूर्ति करने वाले फलों की आवश्यकता होती है इन्हीं में से लीची एक भीवएक ऐसा ही फल है।गर्मियों कई लोग लीची खाना पसंद करते हैं। खट्टे-मीठे स्वाद वाला यह फल आपको कई तरह के फायदे पहुंचाता है। इसमें पानी भरपूर पाया जाता है जो शरीर को हाइड्रेट रखता है। साथ ही इसे खाने के अन्य कई फायदे भी होते हैं। ऐसे में आपको एक बात अवश्य ध्यान रखनी चाहिए कि कहीं आप अपना लपसंदीदा फल लीची खरीदते समय नकली लीची तो नहीं खरीद रहे हैं।जी हां, मार्केट में नकली लीची भी आ रही है। जो आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। तो चलिए जानते हैं असली और नकली लीची की क्या पहचान होती है। गर्मियों में मौसम में कई सारे ऐसे फल मिलते हैं, जो इस मौसम में आपको रिफ्रेश करने के साथ ही डाइड्रेटेड भी रखते हैं। लीची इन्हीं फलों में से एक है, जो गर्मियों में कई लोग बड़े चाव से खाते हैं। इसका खट्टा-मीठा स्वाद कई लोगों को काफी पसंद आता है। साथ ही इसे खाने के कई सारे फायदे भी होते हैं। लीची में भरपूर मात्रा में पानी पाया जाता है। पाया जाता है, जिसकी वजह से यह गर्मी के दिनों में शरीर को डाइड्रेटेड रखने में मदद करती है। साथ ही शरीर को और भी कई फायदे पहुंचाती है। हालांकि, मिलावट के इस दौर में अक्सर बाजार में फलों और सब्जियों में भी मिलावट देखने को मिलती है, जो सेहत को नुकसान पहुंचाती है। ऐसे में जरूरी है कि असली और नकली की पहचान कर इससे बचा जाए। आज हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक्स के बारे में बताने वाले हैं जिनकी मदद से आप आसानी से असली और नकली लीची की पहचान कर सकते हैं। कैसे करें नकली लीची की पहचान सूंघकर देखें लीची को खरीदते समय हमेशा सूंघकर देखें। ताजी और बिना मिलावट वाली लीची में हल्की, फल जैसी, मीठी सुगंध आती है। वहीं, अगर लीची में तीखी, केमिकल जैसी या कोई अबीज-सी गंध आती है, तो समझ जाएं कि इसमें केमिकल मिला हुआ है। यह आर्टिफिशियल तरीके से लीची में इस्तेमाल किया गया पेंट, केरोसिन या सिंथेटिक प्रीजर्वेटिव्स की गंध हो सकती है, जिसे खाना हानिकारक हो सकता है। काटकर चैक करें लीची खरीदते समय इसे काटकर इसके पल्प को ध्यान से देखें। अगर लीची नेचुरल होगी, तो इसके अंदर का हिस्सा सफेद, पारदर्शी, रसदार और सुगंधित होगा। वहीं, अगर पल्प में लाल रंग है या वह सूखा और रंगहीन है, तो हो सकता है कि फल किसी आर्टिफिशियल पदार्थों के संपर्क में आया हो। पानी से पहचान करें एक साफ पानी के एक कटोरे में कुछ लीची डालें। असली और नेचुरली पकी हुई लीची पानी का रंग बदले बिना या तो डूब जाएगी या तैर जाएगी। अगर पानी लाल या गुलाबी होने लगे या अगर फल अजीब तरह से तैरने लगे, तो यह आर्टिफिशियल रंगों या केमिकल के इस्तेमाल का संकेत हो सकता है। कॉटन या टिश्यू से रगड़कर टेस्ट करें असली लीची की पहचान करने के लिए सबसे आसान तरीका है, इसे गीले टिश्यू या कॉटन बॉल से रगड़कर देखें। अगर फल के टिश्यू पर रंग उतर आता है, तो संभावना है कि उस पर सिंथेटिक रंग चढ़ा हुआ है। यह आसान तरीका आपको खाने से पहले नकली लीची की पहचान करने में मदद कर सकता है, खासकर अगर आपने उन्हें थोक में खरीदा हो। छूकर देखें आप असली और नकली लीची की पहचान छूकर भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस लीची का छिलका छूना होगा। असली लीची का छिलका खुरदरा होता है, जिस पर उभार होते हैं और यह कुछ हद तक चमड़े जैसा लगता है। वहीं, अगर फल को छूने पर यह चिकना, मोम जैसा या फिसलन भरा लगता है, तो हो सकता है कि इसे ताजा लुक देने के लिए मोम या तेल में लपेटा गया हो, जो फलों में मिलावट का एक आम तरीका है
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर