गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

खाना खाने के बाद टहलने से मिलता हैं कई बीमारियों से छुटकारा

None 2024-07-10 07:31:02
खाना खाने के बाद टहलने से मिलता हैं कई बीमारियों से छुटकारा

आजकल ज्यादातर लोगों में सेहत संबंधित दिक्कतें रहती है तो वहीं बहुत से लोग अपनी सेहत को लेकर जागरुक भी हो गए हैं।जबकि खाना खाने के बाद ब्रिस्क वॉक करने से आपको कई सारे फायदे मिलते हैं।

~ Neelam Saini

New Delhi,(Shah Times)। आपने अक्सर देखा होगा की हमारे बड़े बुजुर्ग खाने खाने के तुरंत बाद थोड़ी देर टहलते थे। इसलिए वह हमेशा स्वस्थ और खुश रहते थे। लेकिन आजकल हम लोग ज्यादा बिजी रहने के कारण टहल ही नहीं पाते, जबकि खाना खाने के बाद ब्रिस्क वॉक करने से आपको कई सारे फायदे मिलते हैं। जिन लोगों को अक्सर कमर दर्द की शिकायत रहती है उनके लिए ब्रिस्क वॉक करना बहुत फायदेमंद होता है। यह शरीर की जकड़न को खत्म करके आपको दर्द से राहत दिलाता है।

आजकल ज्यादातर लोगों में सेहत संबंधित दिक्कतें रहती है तो वहीं बहुत से लोग अपनी सेहत को लेकर जागरुक भी हो गए हैं। हेल्दी रहने के लिए लोगों ने अपने लाइफस्टाइल में कई सारे बदलाव भी कर लिए हैं। जिसमें हेल्दी डाइट, एक्सरसाइज और योग को लोगों ने अपनी डेली रूटीन में शामिल कर लिया है। लेकिन इसके साथ साथ कई लोगों ने खाना खाने के तुरंत बाद लेटने की आदत होती हैं, जो आपके लिए बेहद नुकसानदायक है। अगर खाने के तुरंत बाद आप बिस्तर पर लेट जाते हैं तो आपको कई बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए खाना खाने के बाद हमें हमेशा कुछ देर के लिए ब्रिस्क वॉक जरूर करना चाहिए।

ब्रिस्क वॉक

अगर आपके पास समय की कमी है लेकिन इसके बावजूद भी आप फिट रहना चाहते हैं तो इसके लिए आप खाना खाने के बाद ब्रिस्क वॉक अवश्य करें। आजकल फिट रहने के लिए अधिकतर लोग ब्रिस्क वॉक करना पसंद कर रहे हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक खाना खाने के बाद ब्रिस्क वॉक करने के कई सारे फायदे हैं। तो चलिए बात करते हैं ब्रिस्क वॉक के बारे में?

ब्रिस्क वॉक क्या होता है

साफ शब्दों में कहें तो वॉकिंग और रनिंग के बीच की जो स्पीड होती है उसे ही ब्रिस्क वॉक कहते हैं। इसमें आपको ज्यादा तेजी से नहीं चलना होता है। दरअसल, इसमें न तो आपको एकदम धीरे चलना होता है न ही ज्यादा तेज। इस वॉक में आपको अपनी स्पीड नॉर्मल रखनी होती हैं।

ब्रिस्क वॉक के फायदे

ब्रिस्क वॉक करने से हमें बहुत से फायदे मिलते हैं। जैसे कमर दर्द से राहत खाना खाने के बाद ब्रिस्क वॉक करने से आपको कई सारे फायदे मिलते हैं. जिन लोगों को अक्सर कमर दर्द की शिकायत रहती है उनके लिए ब्रिस्क वॉक करना बहुत फायदेमंद होता है. यह शरीर की जकड़न को खत्म करके आपको दर्द से राहत दिलाता है. इसके साथ साथ ब्रिस्क वॉक करने से शरीर में लचीलापन भी बढ़ता है.

स्ट्रेस को कंट्रोल करना

तनाव और एंग्जायटी की समस्या को दूर करने के लिए ब्रिस्क वॉक बहुत फायदेमंद माना जाता है। रोज ब्रिस्क वॉक करने से आप मेंटली और फिजिकली दोनों तरह से फिट रहते हैं। वहीं इसके साथ साथ नींद के पैटर्न में सुधार लाने के लिए भी आप ब्रिस्क वॉक कर सकते हैं।

वजन कम करना

ब्रिस्क वॉक से आपको वजन घटाने में भी आसानी होती है। इससे कैलोरी तेजी से बर्न होती है और जब एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न होती है तो वजन कम करने में आसानी होती है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर