शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

श्रीलंकन स्पिनरों के जाल में फसी टीम इंडिया

None 2024-08-05 00:47:15
श्रीलंकन स्पिनरों के जाल में फसी टीम इंडिया

दूसरे ODI में श्रीलंका ने भारत को 32 रन से हराया

~संदीप शर्मा


कोलंबो, (Shah Times) । भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज को खेला गया । दोनों टीमों के बीच पिछला मैच टाई रहा था, ऐसे में भारतीय टीम की नजरें इस मैच को जीतकर सीरीज में बढ़त लेने की होगी।। भारतीय टीम ने कोई बदलाव नहीं किया है। श्रीलंका की टीम में दो बदलाव हुए हैं। वानिंदु हसरंगा और मोहम्मद शिराज को बाहर किया गया है। जेफरी वेंडरसे और कमिंडु मेंसिड प्लेइंग इलेवन में आए I मैच में टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया I श्रीलंका टीम को पहली ही गेंद पर पथुम निसंका के रुप में बड़ा झटका लगा पथुम निसांका बिना खाता खोले आउट हुए। सिराज को पहली सफलता मिली।

इसके बाद मेंडिस और अविष्का के बीच 74 रन की साझेदारी हुई है। वॉशिंगटन सुंदर ने अविष्का को पवेलियन का रास्ता दिखाया। उन्होंने 62 गेंद में 40 रन बनाए। कुसल मेंडिस 42 गेंद में 30 रन बनाकर आउट हुए। सुंदर ने उन्हें एलबीडब्ल्यू किया। हालांकि वॉशिंगटन हैट्रिक लेने से चूक गए। सदीरा समरविक्रमा 31 गेंद में 14 रन बनाकर आउट हुए। जेनिथ लियानज ने 29 गेंद में 12 रन बनाए। कप्तान चरिथ असलंका 42 गेंद में 25 रन बनाकर आउट हुए I दुनिथ वेल्लालगे 35 गेंद में 39 रन बनाए। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दूसरे वनडे में 50 ओवर में नौ विकेट खोकर 240 रन बनाए हैं। श्रीलंका की ओर अविष्का फेर्नाडो और कामिंडु मेंडिस ने सर्वाधिक 40 रन बनाए। भारत की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने तीन, कुलदीप यादव ने दो विकेट चटकाए।

भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनके नाम अब 10770 से ज्यादा रन हैं। उन्होंने राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ा है। इसके जवाब में भारत को रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी हुई। कप्तान रोहित शर्मा 44 गेंद में 64 रन बनाकर आउट हुए। शुभमन गिल 35 और शिवम दुबे बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इसके बाद विराट कोहली 19 गेंद में 14, श्रेयस अय्यर 9 गेंद में सात रन बनाये I जेफरी वेंडरसे ने तीनों खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। जेफरी वेंडरसे ने केएल राहुल को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया है। राहुल बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।भारत के शुरुआती सभी 6 विकेट जेफरी वेंडरसे ने लिए।

भारत को 34वें ओवर में बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल 44 गेंद में 44 रन बनाकर आउट हो गए । चरिथ असलंका ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया। अक्षर और वॉशिंगटन के बीच छठे विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी हुई। असलंका ने वॉशिंगटन सुंदर को भी पवेलियन भेज दिया है। सुंदर 40 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हुए। सुंदर एलबीडब्ल्यू हुए। हालांकि उन्होंने रिव्यू लिया था लेकिन उसमें भी वह आउट रहे। भारत ने 38 ओवर में आठ विकेट खोकर 193 रन बना लिए थे I मोहम्मद सिराज के रूप में नौवां झटका लगा है। सिराज 18 गेंद में 4 रन बनाकर आउट हुए। असलंका को तीसरी सफलता मिली।

कोलंबो में 3 दिन के अंदर दूसरी बार श्रीलंका ने टीम इंडिया को स्पिन के जाल में फंसा दिया. एक बार फिर भारतीय बल्लेबाजी इस मैच में फेल हुई और श्रीलंकाई स्पिनर जैफरी वैंडरसे ने हैरतअंगेज प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट झटक। वनडे सीरीज के दूसरे मैच में श्रीलंका ने भारत को 32 रन से हरा दिया और इसके साथ ही सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर