मुजफ्फरनगर,काजी अमजद अली (Shah Times)।पश्चिमी उत्तरप्रदेश के जिले मुज़फ्फरनगर के ककरौली थाना क्षेत्र के गाँव निजामपुर में इस्तिकार का 12 वर्षीय पुत्र मौ.आसिफ शुक्रवार की शाम अपने घर मे मोबाइल को चार्ज करने के लिये बिजली के बोर्ड में चार्जर को लगा रहा था कि अचानक उसे बिजली का तेज झटका लगा।
तेज़ झटका लगने से आसिफ बेहोश होकर गिर गया। परिजन उधर दौड़े आनन फानन में आसिफ को मोरना अस्पताल ले जाया गया। जहाँ चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बालक आसिफ की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पिता इस्तिकार सहित मां गुलिस्तां व बड़े भाई मौ.अरसलान,मौ.अयान का रोरोकर बुरा हाल है।

Shah Times Reporter
शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।