गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

तेलंगाना विधानसभा चुनाव : 2290 उम्मीदवार विस चुनाव में आजमा रहे हैं किस्मत

None 2023-11-17 11:48:02
तेलंगाना विधानसभा चुनाव : 2290 उम्मीदवार विस चुनाव में आजमा रहे हैं किस्मत

हैदराबाद। तेलंगाना (Telangana) के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विकास राज ने कहा कि 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly elections) के लिए नामांकन वापस लेने के बाद 2290 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

विकास राज ने बताया कि नामांकन वापस लेने के आखिरी दिन बुधवार को 608 उम्मीदवारों के नाम वापस लिए। इसके साथ ही राज्य में विस चुनाव में हाई-वोल्टेज की स्थिति बन गई है। राज्य की 119 विधानसभा सीटों के लिए कुल 2898 नामांकन पत्र वैध पाए गए थे। गौरतलब है कि राज्य में सभी सीटों के लिए एकल चरण मतदान 30 नवंबर को होगा और मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया समाप्त होने के साथ, प्रमुख राजनीतिक दल अपने अभियान को तेज करने और मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए अंतिम प्रयास कर शुरू कर दिए हैं। बुधवार को नामांकन वापस लेने के आखिरी दिन कुछ प्रमुख नेताओं सहित कई बागी उम्मीदवार चुनाव की दौड़ से हट गए। कई उम्मीदवार स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि कुछ अन्य छोटे दलों में शामिल हो गए हैं।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

सबसे अधिक 44 उम्मीदवार गजवेल विधानसभा (Gajwel Assembly) क्षेत्र से किस्मत आजमा रहे हैं, जहां से भारत राष्ट्र समिति (BRS) के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव (KCR) फिर से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि सबसे कम 13 उम्मीदवार कोडंगल विधानसभा क्षेत्र से मैदान में हैं, जहां से तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस समिति (TPCC) के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी (Revanth Reddy) चुनाव लड़ रहे हैं। केसीआर ने 2014 और 2018 में मेडक जिले के गजवेल निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की थी। अब, वह इस निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं, जहां उनका मुकाबला भाजपा के एटली राजेंदर (Atlee Rajender) और कांग्रेस के टी नरसा रेड्डी से होगा।

राज्य में 30 नवंबर को होने वाले चुनाव में 1.63 करोड़ से अधिक महिला मतदाताओं सहित 3.26 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

https://shahtimesnews.com/congress-appeals-to-the-voters-of-madhya-pradesh-chhattisgarh-to-vote-enthusiastically/

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर