गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

जेलों में कैदियों के लिए टेली मेडिसिन, जेलकर्मियों को बसों में मुफ्त यात्रा

None 2023-09-06 16:14:05
जेलों में कैदियों के लिए टेली मेडिसिन, जेलकर्मियों को बसों में मुफ्त यात्रा

सरकार ने कैदियों की डाइट मनी में इजाफा करते हुये 10 करोड़ रुपए अतिरिक्त जारी करेगी

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार (Government of Haryana) ने राज्य की सभी जेलों में कैदियों के लिए टेली मेडिसिन (Tele Medicine) सुविधा शुरू करने के साथ ही इनकी डाइट मनी में 10 रुपये की वृद्धि की है।

आधिकारिक प्रवक्ता ने मंगलवार को यहां बताया कि सरकार ने पुलिसकर्मियों की तर्ज पर जेलकर्मियों को भी राज्य परिवहन की बसाें में निशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान करने का फैसला लिया है।

जेल कर्मियों के लिए कपल केस में ऑनलाइन तबादला नीति के तहत भी सुविधा दी जाएगी। सरकार इसके अलावा जेलों के बाहर पेट्रोल पम्प भी स्थापित करने जा रही है तथा इस कड़ी में अभी तक 11 जेलों के बाहर पेट्रोल पम्प स्थापित करने को मंजूरी प्रदान की गई है। सरकार ने कैदियों की डाइट मनी में इजाफा करते हुये 10 करोड़ रुपए अतिरिक्त जारी करेगी।

दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

प्रवक्ता के अनुसार सरकार जेलों में बेहतर व्यवस्था करने हेतु प्रयासरत है। राज्य की जेलों में इस समय 22 हजार कैदियों को रखने की क्षमता है जिसे 26 हजार तक किया जाएगा। फतेहाबाद में जेल निर्माण के लिए जमीन खरीदी गई है।

रेवाड़ी में भी जेल का अधिकांश निर्माण कार्य पूरा हो चुका है जो अगले वर्ष फरवरी तक खोल दी जाएगी। चरखी दादरी में भी जेल और कार्यालय के लिए 98 एकड़ जमीन खरीदी गई है। जेल स्टाफ प्रशिक्षण के लिए करनाल में जेल प्रशिक्षण केंद्र बनाया जा रहा है , जो दिसम्बर तक बनकर तैयार हो जाएगा।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर