गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

टेलीग्राम सीईओ पावेल ड्यूरोव जमानत पर रिहा

None 2024-08-29 15:20:02
टेलीग्राम सीईओ पावेल ड्यूरोव जमानत पर रिहा

टेलीग्राम के संस्थापक पर 12 आपराधिक अपराधों का आरोप है, जिसमें साइबरबुलिंग में शामिल टेलीग्राम उपयोगकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने में विफल होना, पीडोफिलिक सामग्री साझा करना और आतंकवाद का महिमामंडन करना शामिल है।

पेरिस,( Shah Times) । टेलीग्राम मेसेंजर के संस्थापक एवम मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पावेल ड्यूरोव को 50 लाख यूरो की जमानत राशि का भुगतान करने के बाद बुधवार को रिहा कर दिया गया।फिलहाल, उन्हें सप्ताह में दो बार रिपोर्ट करना आवश्यक है।

पेरिस के लोक अभियोजक लॉर बेकुउ ने बुधवार रात घोषणा की कि ड्यूरोव को आधिकारिक तौर पर छह आरोपों में जांच के दायरे में रखा गया है और जांच के दौरान उन पर फ्रांस छोड़ने से रोक लगा दी गयी।

https://www.instagram.com/reel/C_QCF9CNKhr/?igsh=djF1MGMwejVvMXI1

ड्यूरोव को फ्रांसीसी पुलिस ने शनिवार रात पेरिस के बाहर एक हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया था।अभियोजक बेकुउ ने सोमवार को कहा कि टेलीग्राम के संस्थापक पर 12 आपराधिक अपराधों का आरोप है, जिसमें साइबरबुलिंग में शामिल टेलीग्राम उपयोगकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने में विफल होना, पीडोफिलिक सामग्री साझा करना और आतंकवाद का महिमामंडन करना शामिल है।अभियोजक ने कहा कि गिरफ्तारी गत आठ जुलाई को शुरू की गयी न्यायिक जांच के संदर्भ में हुई है।

गिरफ्तारी के जवाब में टेलीग्राम समूह ने अपने 'एक्स' अकाउंट पर कहा कंपनी डिजिटल सेवा अधिनियम सहित यूरोपीय संघ (ईयू) कानूनों का पालन करती है।फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने सोमवार को एक्स पर कहा था कि ड्यूरोव की गिरफ्तारी किसी भी तरह से राजनीतिक निर्णय नहीं है।अमेरिकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के मालिक एलन मस्क और अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी के पूर्व ठेकेदार एडवर्ड स्नोडेन ने ड्यूरोव की गिरफ्तारी की निंदा की।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर