गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

जिले की दस निकायों को मिले 15.40 करोड़

None 2024-05-04 20:26:28
जिले की दस निकायों को मिले 15.40 करोड़

दो पालिका के हिस्से में आये 12.11 करोड़, आठ नगर पंचायतों को मिली 3.28 करोड़ से ज्यादा की धनराशि

मुजफ्फरनगर। नदीम सिद्दीकी (शाह टाइम्स)जनपद मुजफ्फरनगर की दो पालिकाओं सहित दस नगरीय निकायों को शासन से 15.40 करोड़ रुपये से ज्यादा की धनराशि जारी की है। इसमें मुजफ्फरनगर और खतौली पालिकाओं के लिए 12.11 करोड़ और आठ नगर पंचायतों के लिए 3.28 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि अवमुक्त की गई है। यह धनराशि पंचम राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के आधार पर जारी की गई है।


पंचम राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के आधार पर वित्तीय वर्ष 2023-24 के अन्तर्गत सामान्य समनुदेशन से माह अपै्रल के भुगतान के लिए यूपी के 17 नगर निगमों, 200 नगर पालिका परिषदों और 545 नगर पंचायतों के लिए 9.82 अरब से ज्यादा की धनराशि जारी की गई है।

इस सम्बंध में स्थानीय निकाय निदेशालय लखनऊ के निदेशक डॉ. नितिन बंसल की ओर से प्रदेश नगरीय निकायों के लिए पत्र जारी किया गया है। इसमें जनपद की दो नगर पालिका परिषदों सहित सभी दस निकायों को धनराशि अवमुक्त की गई है।

जनपद की दस निकायों को कुल 15 करोड़ 40 लाख 3504 रुपये मिले हैं। इनमें मुजफ्फरनगर नगरपालिका को 10 करोड़ 63 लाख 33 हजार 951 और खतौली पालिका को 01 करोड़ 47 लाख 95 हजार 44 रुपये की धनराशि जारी की गई है। इसके अतिरिक्त निदेशालय की ओर से जनपद की नगर पंचायतों में बुढ़ाना को 69 लाख 21 हजार 529, मीरापुर को 51 लाख 36 हजार 744, पुरकाजी को 46 लाख 06 हजार 819, चरथावल को 37 लाख 34 हजार 945, शाहपुर को 34 लाख 22 हजार 978, जानसठ को 33 लाख 68 हजार 159, भोकरहेडी को 30 लाख 27 हजार 994 और सिसौली नगर पंचायत को 26 लाख 55 हजार 341 रुपये मिले हैं।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर