शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

लाजपत नगर की सेंट्रल मार्केट में भयानक आग,10 गाड़ियां मौके पर

None 2023-05-30 12:41:39
लाजपत नगर की सेंट्रल मार्केट में भयानक आग,10 गाड़ियां मौके पर

नई दिल्ली,(शाह टाइम्स) । लाजपत नगर की सेंट्रल मार्केट की एक दुकान में भयानक आग लग गई। खबर मिलते ही दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई, जो आग बुझाने का कोशिश कर रही हैं। आग लगने से मार्केट में अफरातफरी मची हुई है। दुकान में आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। आग से दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर स्वाहा हो गया।

लाजपत नगर के सेंट्रल मार्केट में सोमवार शाम को भयानक आग लगने से अफरा तफरी का माहौल बन गया। हालांकि मौके पर अग्निशमन विभाग की कुल 14 गाड़ियों ने पहुंचकर मोर्चा संभाला और आग पर काबू पा लिया।

कपड़े की एक दुकान में लगी आग की चपेट में मार्केट की कुल पांच दुकानों के आने की बात सामने आई है। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। मामले की सूचना के बाद लाजपत नगर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। प्राथमिक जांच के बाद आग लगने का कारण संभवत: शार्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों का पता चल सकेगा।

अग्निशमन विभाग के अनुसार, सोमवार शाम करीब 4.10 बजे लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट में आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर अग्निशमन की चार गाड़ियां भेजी गईं लेकिन बढ़ती आग को देखते हुए 4:50 बजे कुल 14 गाड़ियों को मौके पर भेजकर 5.40 बजे आग पर काबू पा लिया गया।

Delhi ,fire broke , Lajpat Nagar, Central Market, Shah Times,शाह टाइम्स

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर