गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

टेररिस्ट अटैक से दहला मॉस्को फायरिंग में 70 की मौत, ISIS ने ली जिम्मेदारी

None 2024-03-23 09:18:06
टेररिस्ट अटैक से दहला मॉस्को फायरिंग में 70 की मौत, ISIS ने ली जिम्मेदारी

मॉस्को टेररिस्ट अटैक को लेकर यूक्रेन की खुफिया एजेंसी के प्रवक्ता एंड्रिल यूसोव ने बड़ा दावा किया है. यूसोव ने कहा है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने लोगों को भड़काने के लिए ये आतंकी हमला करवाया है

मॉस्को,(Shah Times) । रूस की राजधानी मॉस्को के क्रॉकस सिटी हॉल में 5 बंदूकधारियों ने भीड़ पर गोलीबारी की, जिसमें कम से कम 70 लोगों की मौत हो गई और 115 लोग ज़ख्मी हुए हैं।

 रूसी हेल्थ मिनिस्ट्री के प्रमुख मुराशको ने बताया कि अस्पताल में भर्ती 115 लोगों में से 60 की हालत गंभीर है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्थिति पर नियंत्रण के लिए रूसी नेशनल गार्ड्स मौके पर पहुंच गए और उन्होंने आतंकियों से निपटने के लिए अपना अभियान भी शुरू कर दिया. इस ऑपरेशन में हेलीकॉप्टर्स की भी मदद ली गई. वहीं घटनास्थल पर 50 से अधिक एंबुलेंस भी पहुंच गए, जिसमें घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

https://twitter.com/ShahTimes1/status/1771386273942647224?t=IR8SxnUhkzP1lYwdQxM4rg&s=19

अमेरिकी न्यूज वेबसाइट सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, फायरिंग और बम फेंकने के बाद हमलावर सफेद रंग की रेनॉल्ट कार से फरार हो गए थे, जबकि रशिया 24 की खबर में बताया गया कि कॉन्सर्ट हॉल की छत आंशिक रूप से ढह गई।

वहीं, समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस को अमेरिकी इंटेलिजेंस विभाग के एक अफसर ने बताया कि यूएस इंटेलिजेंस एजेंसियों को पता चला कि आईएसआईएस की ओर से इस हमले की साजिश अफगानिस्तान में रची जा रही थी.।

आईएसआईएस से जुड़ी समाचार एजेंसी अमाक की ओर से टेलीग्राम पर जारी किए बयान में बताया गया, "हमारे लड़ाकों ने रूस की राजधानी मॉस्को के बाहरी इलाके में ईसाइयों की बड़ी सभा पर हमला बोला था, जिसमें कई लोग मारे गए, कई जख्मी हुए और उस जगह भारी विनाश भी हुआ." हालांकि, आईएसआईएस की ओर से इस दावे के समर्थन में कोई सबूत नहीं दिया गया ।

टेररिस्ट अटैक के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया और एक्स पर पोस्ट के जरिए कहा- हम मॉस्को में हुए जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं. हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं. दुख की इस घड़ी में भारत रूसी संघ की सरकार और लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।

https://twitter.com/narendramodi/status/1771357097390719438?t=AMvQ80LueMZ1SZMbcy8bvw&s=19

मॉस्को टेररिस्ट अटैक को लेकर यूक्रेन की खुफिया एजेंसी के प्रवक्ता एंड्रिल यूसोव ने बड़ा दावा किया है. यूसोव ने कहा है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने लोगों को भड़काने के लिए ये आतंकी हमला करवाया है. पुतिन की सरकार ने मॉस्को पर यह हमला कराया है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर