गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

बलूचिस्तान में आतंकवादियों ने बस में सवार 23 यात्रियों को उतारा मौत के घाट

None 2024-08-26 16:15:41
बलूचिस्तान में आतंकवादियों ने बस में सवार 23 यात्रियों को उतारा मौत के घाट

खोसो ने बताया, "मृतकों में ज्यादातर लोग दक्षिणी पंजाब के और कुछ खैबर पख्तूनख्वा के हैं। जिससे पता चलता है कि उनकी पहचान के कारण ही उनकी हत्या की गयी है।

शाह टाइम्स। पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने बसों से यात्रियों को उतारकर और उनके पहचान पत्र देखने के बाद करीब 23 लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। यह घटना बलूचिस्तान के मूसाखेल जिले में हुई है।

घटना की जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयूब खोसो ने बताया कि एक प्रतिबंधित समूह के आतंकवादियों ने मूसाखेल जिले के राराशिम इलाके में एक राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया और 23 यात्रियों को बस से उतार कर इस घटना को अंजाम दिया है। बहरहाल, उन्होंने अभी तक संगठन का नाम नहीं बताया।

खोसो ने बताया, "मृतकों में ज्यादातर लोग दक्षिणी पंजाब के और कुछ खैबर पख्तूनख्वा के हैं। जिससे पता चलता है कि उनकी पहचान के कारण ही उनकी हत्या की गयी है। उन्होंने बताया कि हथियारबंद आतंकवादियों ने आसपास के पर्वतीय क्षेत्र में फरार होने से पहले राजमार्ग पर करीब 12 वाहनों में आग लगा दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को अस्पताल ले जाया गया। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने आतंकवाद की इस घटना की कड़ी निंदा की है।

उन्होंने इस घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं भी व्यक्त की हैं। बुगती ने कहा कि आतंकवाद और उनके मददगार बच नहीं पाएंगे। उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान सरकार आतंकवादियों को पकड़ लेगी। मूसाखेल में हमले से करीब चार महीने पहले पंजाब के लोगों को निशाना बनाते हुए ऐसा ही हमला किया गया था। अप्रैल में नोश्की के समीप एक बस से नौ यात्रियों को उतारा गया था और बंदूकधारियों ने उनके पहचान पत्र देखने के बाद उन्हें मौत के घाट उतार दिया था। बता दे कि बलूचिस्तान में कई बार आतंकवादी इस तरह की घटना को अंजाम दे चुके हैं।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर