शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

ब्रज के मंदिरों में आधी रात हुआ ठाकुर का अभिषेक

None 2023-09-08 16:23:21
ब्रज के मंदिरों में आधी रात हुआ ठाकुर का अभिषेक

मथुरा l श्रीकृष्ण जन्माष्टमी(Shri Krishna Janmashtami) की रात वैदिक मंत्रों के मध्य श्रीकृष्ण जन्मभूमि (Shri Krishna Janmashtami) न्यास के अध्यक्ष महन्त नृत्यगोपालदास के सानिध्य में सात लोगों की टीम ने ठाकुर का अभिषेक किया। शुरू में भागवत भवन में ठाकुर का अभिषेक कामधेनुस्वरूपा चांदी की गाय द्वारा लगभग 15 मिनट तक किया गया।

अभिषेक शुरू होने के पहले ठीक 12 बजे रात श्रीकृष्ण जन्मस्थान (Shri Krishna Janmashtami )परिसर शंख, नगाड़ो झांझ, घंटे -घड़ियाल एवं मृदंग की आवाज से तथा नन्द के आनन्द भये जै कन्हैयालाल की ,के उदघोष से श्रीकष्ण जमस्थान का कोना कोना गूंज उठा। अभिषेक के बाद आरती और उसके बाद भी डेढ बजे तक मन्दिर के पट भक्तों के दर्शनार्थ खुले रहे। इस अवसर पर खुशी में टाफियां भी लुटाई गई।

श्रीकृष्ण जन्मस्थान (Shri Krishna Janmashtami )सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि मन्दिर के पट बन्द होने के बाद एक घंटे से अधिक देर तक संस्थान परिसर में मौजूद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया तथा यह भी सुनिश्चित किया गया कि कोई भक्त बिना प्रसाद लिए न जाए। वृन्दावन (Vrindavan)के बांकेबिहारी मन्दिर में चाक चौबन्द व्यवस्था करने एवं केवल 500 लोगों को ही मंगला आरती के दर्शन के समय भेजने से इस बार कोई अप्रिय घटना नही घटी।

मंगला आरती के सकुशल सम्पन्न होने से प्रुफुल्लित जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने इसका श्रेय बांकेबिहारी महराज को दिया और कहा कि उनकी कृपा से ही मंगला आरती के समय कोई अप्रिय घटना नही घटी। वैसे आरती के समय व्यवस्थाओं को देखने के लिए एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं आई जी दीपक कुमार तथा एसएसपी शैलेष कुमार पाण्डे मंदिर में ही मौजूद रहे। आरती के बाद लाइन से सभी भक्तों को दर्शन के लिए मन्दिर में प्रवेश दिया गया तथा साढ़े 5 बजे तक मन्दिर के पट खुले रहे।

इस्कान मन्दिर (Iskan temple) में रात 11 बजे वैदिक मंत्रों के मध्य अभिषेक किया गया तथा मन्दिर आए श्रद्धालुओं को भी अभिषेक का अवसर दिया गया। गुरूवार की रात अभिषेक के बाद 4 फीट लम्बा 3 फुट चैडा केक कान्हा के अवतरण की खुशी में तालियों की गड़गड़ाहट में काटा गया तथा भक्तों में वितरित किया गया । इस अवसर पर एक दर्जन से अधिक भक्तों द्वारा अलग अलग केक काटे गए और प्रसाद के रूप में वितरित किये गए।
दिन में जन्माष्टमी (Janmashtami)मनानेवाले वृन्दावन के चार मन्दिरों को छोडकर वृन्दावन, मथुरा, गोवर्धन में भी भक्तों की भारी संख्या की उपस्थिति में ठाकुर का अभिेषेक किया गया तथा भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया। नन्दबाबा मन्दिर नन्दगांव के सेवायत आचार्य सुशील गोस्वामी ने बताया कि नन्दबाबा मन्दिर में आज जन्माष्टमी(Janmashtami) मनाई जा रही है। बरसाना और नन्दगांव की महिलाओं द्वारा सामूहिक रूप से बधाई गायन किया जा रहा है। मन्दिर में रात 12 बजे पर्दे के पीछे अभिषेक होगा तथा चरणामृत भक्तों में वितरित किया जाएगा।

https://shahtimesnews.com/

शाह टाइम्स की ताज़ा खबरों और ई – पेपर के लिए लॉगिन करें 

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर