गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

दोनों देशों के कोर कमांडर स्तर की 20वें दौर की वार्ता हुई फेल

None 2023-10-13 10:35:13
दोनों देशों के कोर कमांडर स्तर की 20वें दौर की वार्ता हुई फेल

लद्दाख के मोर्चे पर स्थिति जस की तस…

जम्मू । लद्दाख (Ladakh) के मोर्चे पर स्थिति अभी भी जस की तस बनी रहेगी। इसलिए यह सर्दी भी भयानक तापमान में काटेंगें दोनों देशों के जवान, क्योंकि 20वें दौर की वार्ता भी फेल हो गई है। जानकारी के मुताबिक, भारत और चीन (India and China) ने पूर्वी लद्दाख (Eastern Ladakh) में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर तनाव कम करने के लिए कोर कमांडर स्तर की 20वें दौर की वार्ता की, लेकिन तत्काल कोई समाधान नहीं निकला।

रक्षा और सुरक्षा प्रतिष्ठान के सूत्रों ने कहा कि इसका मतलब यह है कि दोनों पक्षों के सैनिक लगातार चौथी सर्दियों तक एलएसी के साथ आगे के क्षेत्रों में तैनात रहेंगे।

ऐसे में लद्दाख (Ladakh) के मोर्चे की एक चिंताजनक बात यह है कि भारतीय सेना (Indian Army) को एलएसी पर इन सर्दियों में भी टिके रहने के साथ चीन से जंग की तैयारी भी करनी पड़ रही है। ऐसा इसलिए, क्योंकि चीनी सेना द्वारा कब्जाए गए इलाकों में भूमिगत शेल्टर और बंकरों के निर्माण के बाद यह संकेत मिलने आरंभ हुए हैं कि दोनों मुल्कों की सेनाओं के बीच एलएसी के विवादित क्षेत्रों में खूरेंजी झड़पें हो सकती हैं, जबकि समाचार यह कहते हैं कि चीन कई मोर्चों पर उलझे होने के कारण लद्दाख (Ladakh) सीमा पर अपनी खुन्नस निकाल सकता है। ऐसे में भारतीय सेना की चिंता यह है कि और कितनी सर्दियां चीन सीमा पर गुजारनी होंगी।

रक्षा सूत्रों के बकौल, पैंगांग झील, देपसांग, स्पंगुर झील, रेजांगला आदि के एलएसी के इलाकों में भारतीय सेना को युद्ध वाली स्थिति में ही रहने को कहा गया है। उसे अपने सैनिक साजो सामान को कुछ ही मिनटों के आर्डर पर जवाबी हमला करने की स्थिति में भी तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

याद रहे भारतीय और चीनी सैनिक (Indian and Chinese soldiers) पूर्वी लद्दाख में गतिरोध के कुछ बिंदुओं पर तीन साल से अधिक समय से टकराव की स्थिति में हैं, हालांकि,दोनों पक्षों ने व्यापक राजनयिक और सैन्य वार्ता के बाद कई क्षेत्रों से सैनिकों की वापसी पूरी कर ली है।

गलवान घाटी (Galwan Valley,), पैंगोंग त्सो (Pangong Tso), गोगरा (Gogra) (पीपी-17ए) और हॉट स्प्रिंग्स (PP-15) से सैनिकों की वापसी के बावजूद, दोनों देशों की सेनाओं ने एलएसी पर हजारों सैनिकों और उपकरणों को बनाए रखना जारी रखा है। भारत उन क्षेत्रों में अप्रैल 2020 तक की यथास्थिति की बहाली की मांग कर रहा है, जहां मई 2020 से तनाव देखा गया था।

विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया था कि भारत-चीन कोर कमांडर स्तर की बैठक का 20वां दौर 9-10 अक्टूबर 2023 को भारतीय क्षेत्र में चुशूल-मोल्डो सीमा बैठक बिंदु पर आयोजित किया गया था। सेना की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि, चीन द्वारा जारी बयान में यह उल्लेख नहीं किया गया कि यह एक संयुक्त बयान था। यहां तक कि संयुक्त बयान के मामले में भी इसे हमेशा पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ही जारी करती है।

विदेश मंत्रालय का कहना था कि दोनों पक्षों ने दोनों देशों के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा दिए गए गाइडेंस के अनुसार, पश्चिमी क्षेत्र में एलएसी के साथ शेष मुद्दों के शीघ्र और पारस्परिक रूप से स्वीकार्य समाधान के लिए 13-14 अगस्त 2023 को आयोजित कोर कमांडरों की बैठक के अंतिम दौर में हुई प्रगति पर स्पष्ट, खुले और रचनात्मक तरीके से विचारों का आदान-प्रदान किया।

इस बार भी यह वार्ता दो दिनों तक चली पर कोई हल सामने नहीं आया। सिवाय इस बयान के कि शेष मुद्दों को शीघ्रता से हल करने तथा सैन्य और राजनयिक चैनलों के माध्यम से संवाद और बातचीत की गति बनाए रखने पर सहमति हुई है।

सुरेश एस डुग्गर

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर